भारत में लॉन्च हुई Harley-Davidson X440 बाइक, कीमत सहित जानें पूरी डिटेल

Edited By Updated: 04 Jul, 2023 10:37 AM

harley davidson x440 launched in india

Harley-Davidson X440 बाइक को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। इस बाइक की कीमत 2.29 लाख रुपये से शुरू होकर 2.69 लाख रुपये तक जाती है। इसे तीन वेरिएंट - डेनिम, विविड और एस में लाया गया है। डेनिम वेरिएंट की कीमत 2.29 लाख रुपये, विविड वेरिएंट की...

ऑटो डेस्क. Harley-Davidson X440 बाइक को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। इस बाइक की कीमत 2.29 लाख रुपये से शुरू होकर 2.69 लाख रुपये तक जाती है। इसे तीन वेरिएंट - डेनिम, विविड और एस में लाया गया है। डेनिम वेरिएंट की कीमत 2.29 लाख रुपये, विविड वेरिएंट की कीमत 2.49 लाख रुपये और एस वेरिएंट की कीमत 2.69 लाख रुपये है।


पावरट्रेन

PunjabKesari
Harley-Davidson X440 में 440cc सिंगल-सिलेंडर एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 27hp की पावर और 38Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। 


लुक और डिजाइन

PunjabKesari
Harley-Davidson X440 एक रोडस्टर बाइक है, जिसका डिजाइन एक्सआर 1200 स्पोर्ट्स्टर से प्रेरित है। इसमें गोलाकार एलईडी हेडलाइट, टियरड्राप आकार फ्यूल टैंक, गोलाकार एलईडी टेललाइट दिया गया है। इसके अलावा इसमें गोलाकार डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, अलॉय व्हील्स और बड़ा एग्जॉस्ट दिया गया है। इस डिस्प्ले में टर्न बाई टर्न नेविगेशन देख सकते हैं, काल उठा सकते है, मैसेज देख सकते है तथा म्यूजिक कंट्रोल कर सकते हैं। डिस्प्ले में डे व नाईट मोड भी दिया गया है।


मुकाबला

PunjabKesari
Harley-Davidson X440 भारतीय बाजार में Royal Enfield Classic 350 को टक्कर देगी। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!