Noida News : रसगुल्लों के अंदर मिले मच्छर-मक्खियां, 360 किलो मिठाई कराई गई नष्ट

Edited By Updated: 03 Nov, 2026 01:07 AM

mosquitoes and flies found inside rasgullas in greater noida

गौतम बुद्ध नगर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की एक टीम ने मिठाई बनाने वाली फैक्टरियों में छापेमारी के दौरान सोमवार को रसगुल्लों में मच्छर और मक्खियां मिलने पर 360 किलोग्राम रसगुल्ले नष्ट कराए तथा खाद्य पदार्थों के नौ नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला...

ग्रेटर नोएडाः गौतम बुद्ध नगर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की एक टीम ने मिठाई बनाने वाली फैक्टरियों में छापेमारी के दौरान सोमवार को रसगुल्लों में मच्छर और मक्खियां मिलने पर 360 किलोग्राम रसगुल्ले नष्ट कराए तथा खाद्य पदार्थों के नौ नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि जोधपुरवाला स्थित मिठाई की एक फैक्टरी से केसर चमचम और लड्डू के नमूने लिए गए। उन्होंने बताया कि देवला स्थित एक फैक्टरी से दूध, छेना और रसगुल्ले के नमूने लिए गए। उन्होंने बताया कि इस फैक्टरी में करीब 300 किलोग्राम रसगुल्लों में मक्खियां और मच्छर पाए गए तथा प्रथम दृष्टया ये रसगुल्ले खाने के योग्य नहीं थे। उन्होंने बताया कि इसके बाद इन रसगुल्लों को नष्ट करा दिया गया।

मिश्र ने बताया कि इसी तरह तिलपता कर्णवास स्थित मिठाई की एक अन्य फैक्टरी से बूंदी के लड्डू और रसगुल्ले के नमूने लिए गए। उन्होंने बताया कि गढ़ी बावन बीघा स्थित कृष्णा स्वीट भंडार से रसगुल्ले और डोडा बर्फी के नमूने लिए गए तथा वहां रसगुल्लों में मक्खियां और मच्छर मिलने पर करीब 60 किलोग्राम रसगुल्ले नष्ट कराए गए। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों के कुल नौ नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच में नमूने निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!