Edited By Radhika,Updated: 30 Jun, 2026 01:57 PM

Renault 3 जुलाई को Kwid के नए वर्शन को पेश करने वाली है। इसे लेकर फिलहाल पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से सामने आई खबरों के मुताबिक नई क्विड का एक्सटीरियर Dacia Spring जैसा हो सकता है और इसका इंटीरियर भी बदला हुआ हो सकता...
ऑटो डेस्क: Renault 3 जुलाई को Kwid के नए वर्शन को पेश करने वाली है। इसे लेकर फिलहाल पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से सामने आई खबरों के मुताबिक नई क्विड का एक्सटीरियर Dacia Spring जैसा हो सकता है और इसका इंटीरियर भी बदला हुआ हो सकता है।
2026 रेनो Kwid में ये हो सकते हैं संभावित बदलाव
2026 रेनो Kwid को लेकर ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इसका एक्सटीरियर Dacia Spring EV से प्रेरित होगा। इसके अलावा इसमें नए Y-शेप LED DRL और उनसे मिलते-जुलते Y-शेप के टेल-लैंप होंगे। इसी के साथ हेडलाइट्स में हैलोजन यूनिट्स ही दिए जाने की उम्मीद है। इसके बंपर को रिडिजाइन किया जा सकता है और इसमें नए अलाय व्हील्स भी दिए जाएंगे।
इंटीरियर की बात करें तो सामने आई जानकारी के अनुसार इसमें 10-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है। वहीं इसमें अपडेटेड केबिन भी Dacia Spring EV से प्रेरित हो सकता है। अन्य बदलावों में नया डैशबोर्ड, लगभग 10 इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, नया स्टीयरिंग व्हील और नए डिज़ाइन वाला इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिल सकता है। सेफ्टी के लिए इसमें आपको 6 एयरबैग मिल सकते हैं।
पावरट्रेन और कीमत
पावरट्रेन की बात करें तो, नए रेनो Kwid में वही 68hp का 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिए जाने की संभावना है। ट्रांसमिशन ऑप्शन में भी 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT के बने रहने की उम्मीद है। नए Kwid की कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज़्यादा हो सकती है। वर्तमान क्विड की कीमत 4.30 लाख रुपये से 5.88 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।