इन डिफरैंट ऑयल से पाएं स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा(pics)

Edited By Updated: 20 Jun, 2016 11:15 AM

different oil release the skin problem

लड़का हो लड़की हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा बेदाग चमकदार हो। इसके लिए वह बाजार से मिलने वाले महंगे प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं

लड़का हो लड़की हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा बेदाग चमकदार हो। इसके लिए वह बाजार से मिलने वाले महंगे प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन यह कैमिकल वाले ब्यूटी प्रॉडक्ट्स कहीं न कहीं हमारी स्किन को भी नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में घरेलू नुस्खों को अपनाया जाए तो बेहतर रहता हैं, इससे स्किन को बहुत सारे फायदे मिलते हैं। इसी तरह तेल भी हमारी स्किन और बालों के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप यह चाहती हैं कि आपकी स्किन 20 साल की उम्र जैसी टाइट हो जाए तो तेल का इस्तेमाल बेस्ट है। सरसों और नारियल तेल के अलावा भी ऐसे बहुत सारे तेल हैं जो हमारी सुंदरता में और निखार लाते हैं। 
 
चलिए, आज हम आपको अलग-अलग तरह के तेल के फायदें बताते हैं। 
 
 
-टी ट्री ऑयल
 
पिंपल्स के लिए टी ट्री ऑयल बहुत ही फायदेमंद है। अगर मुंहासे लंबे समय से पीछा नहीं छोड़ रहे तो टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल करें। इसमें एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं जो मुंहासों का इलाज करते हैं। जले-कटे पर भी इसका इस्तेमाल फायदेमंद रहता हैं। यह स्किन को माइस्चराइज करता हैं। टी ट्री ऑयल एंटी माइक्रोबियल हैं जो रेशेज और जलन को ठीक करने की समर्थता रखता है। आप नारियल तेल में भी इसे मिक्स करके लगा सकते हैं।
 
-आर्गन ऑयल
 
मोरक्को के आर्गन ट्री से मिलने वाले इस तेल में विटामिन ए, ई और ओमेगा6 और 9 के फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होते हैं। कई जगहों पर खाना पकाने में भी इस तेल का इस्तेमाल किया जाता है जबकि यूएस में इसे ब्यूटी ऑयल के रूप में जाना जाता है। 
आर्गन ऑयल स्किन और बालों दोनों के लिए बेस्ट है। इसके इस्तेमाल से बाल अच्छे से कंडीशनर हो जाते हैं जबकि यहस्किन को जल्दी एजिंग नहीं दिखाता, स्किन को नमी पहुंचाता है। यह चोट के निशान और स्ट्रैच मार्क से भी छुटकारा दिलाता है। 
 
-मारुला ऑयल 
 
साऊथ अफ्रीका के इस मारुला ऑयल में विटामिन सी, ई और फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह पिंपल, झाइयां और काले धब्बों को दूर करने में सक्षम होता है। यह ड्राई, डिहाइड्रेट्ड, सनबर्न की शिकार स्किन के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है।
 
-जोजोबा ऑयल
 
जोजोबा ऑयल बिल्कुल भी ग्रीसी और चिपचिपा नहीं होता। यह एक तरह से हमारी स्किन में से निकलने वाले तेल की तरह होता है। इसके इस्तेमाल से स्किन टाइट होती हैं और चेहरे के खुले पोर्स भी बंद होते हैं। इसका इस्तेमाल आप बालों को डीप कंडीशनिंग और नाखूूनों के पासकी काली खुश्क त्वचा, और फटे लिप को ठीक करने के लिए कर सकते हैं। 
 
- कोकोनट ऑयल 
 
इसके फायदे शायद ही कोई नहीं जानता होगा। जानी मानी हस्तियां भी अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करती हैं। यह हर तरहकी स्किन के लिए बेस्ट हैं औऱ बालों को अच्छे से कंडीशनिंग के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। मेकअप रिमूव करने के लिए नारियल तेल बेस्ट माना जाता है। इसका इस्तेमाल खाना बनाने के लिए भी किया जाता है। 
 
- कैमोमाइल और पेपरमिंट ऑयल 
 
कैमोमाइल और पेपरमिंट ऑयल लगाने से आपकी स्किन को ठंडक का एहसास होगा। यह आपको रिलेक्स औऱ तरो-ताजा फील करवाता है। इससे स्किन की लालगी भी कम होती है। 

- रोज हिप और केरेट ऑयल
 
इसमें विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता हैं। यह सनबर्न वाली स्किन, काले-धब्बे, पिपंल्स और स्ट्रैच मार्क्स दूर करता है। केरेट ऑयल स्किन को मुलायम बनाता है। 
 
-मस्टर्ड ऑयल
 
मस्टर्ड यानि सरसों का तेल औरतों के लिए बेस्ट माना जाता है। जिनके स्‍तन और पेट का निचला भाग लटक हुआ है वह रोज इस तेल को गर्म करें और हथेलियों से मसाज करें। इससे लूज स्किन अपने आप शेप में आनी शुरू हो जाएगी। सरसों का तेल बालों के लिए भी अच्छा है। 
 
- कुकुई नट ऑयल 
 

यह नैचुरल माइस्चराइजर का काम करता है। इससे स्किन ग्लोइंग और मुलायम बनाता है। इसके अलावा जली, सनबर्न स्किन, स्ट्रैच मार्क्स और जख्मी स्किन पर इस ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है। हेयर को अच्छे से कंडीशनिंग करने के लिए भी कुकुई तेल बेस्ट है।  

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!