अंकित के बिज बज़ को मिला फंड, "लोकल से ग्लोबल" पर होगा काम

Edited By Updated: 13 Jul, 2023 12:46 AM

ankit dev arpan s biz buzz gets funds will work on local to global

राइटर्स कम्युनिटी फ्रीलांसर्स के फाउंडर अंकित देव अर्पण ने एक नई शुरुआत की है।

राइटर्स कम्युनिटी फ्रीलांसर्स के फाउंडर अंकित देव अर्पण ने एक नई शुरुआत की है। कोरोना के समय से ही फ्रीलांसिंग क्षेत्र से युवाओं को जोड़ कर कंटेंट पर काम करने वाले अंकित देव अर्पण ने अब एक नई कंपनी स्थापित की है। उन्होंने बताया कि उनके देश भर के 400 फ्रीलांसर्स यथावत काम करते रहेंगे लेकिन साथ ही साथ उनकी नई शुरुआत से अन्य युवाओं को भी रोजगार का अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि उन्होंने बिज़ बज के नाम से एक नई कंपनी की शुरुआत की है। बता दें कि इस कंपनी का आइडिया उन्हें स्टार्टअप बिहार योजना, एवं पश्चिमी चंपारण जिले के पूर्व जिलाधिकारी कुंदन कुमार के नवप्रवर्तन स्टार्टअप जोन को देख कर आया। उन्होंने ने बताया कि बिज़ बज (BizzBuzz) छोटे उद्यमियों, स्टार्टअप्स और व्यापरों के लिए एक नया बज स्थापित करेगा जो उन्हें लोकल तक सीमित नहीं रख कर ग्लोबल बनाने पर कार्य करेगा।

अंकित देव अर्पण ने बताया कि बिज बज सभी डिजिटल सेवाओं पर कार्य करेगी। वर्तमान में सोशल मीडिया मैनेजमेंट एक नया चैलेंज है, साथ ही डिजिटल मार्केटिंग के नाम पर कंपनियों से फिजूल में पैसे लिए जा रहे जबकि सोशल मीडिया मैनेजमेंट और डिजिटल मार्केटिंग के नाम पर बस सोशल मीडिया पर रोज के ग्राफिक्स शेयर किए जा रहे हैं। लोगों को डिजिटल मार्केटिंग का व्यापक अर्थ समझना होगा।

डिजिटल मार्केटिंग के माध्यम से कंपनियों को टेक और टूल्स की सहायता से इस प्रकार बूस्ट किया जाता है कि वे अपने टारगेटेड ऑडियंस के पास उस की जरूरतों के हिसाब से अपनी पहुंच बना सके। ऐड मैनेजमेंट एल्गोरिथम का खेल है और इसमें सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। इन सब को देखते हुए बिजबज ने अपनी सेवाओं को डिजिटल मार्केटिंग, ऐड मैनेजमेंट, वेब डेवलपमेंट, सोशल मीडिया मैनेजमेंट, एसईओ, इलेक्शन मैनेजमेंट, आउटडोर एडवरटाइजमेंट और डिजिटल पीआर के क्षेत्र में विस्तारित करने का फैसला लिया है।

उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उद्योग मंत्री समीर महासेठ, अपर मुख्य सचिव संदीप पौंड्रिक, निदेशक उद्योग विभाग पंकज दीक्षित समेत अन्य को धन्यवाद दिया कि उन्होंने बिहार की उद्यमिता को एक नई गति प्रदान करने के लिए स्टार्टअप बिहार जैसी योजना को शुरू किया। आज इस योजना से 400 से अधिक स्टार्टअप लाभान्वित हो रहे हैं। अंकित देव अर्पण ने बताया कि बिहार का स्टार्टअप कल्चर पहले से अधिक बढ़ा है।

बिहार से निकले स्टार्टअप्स राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं लेकिन कुछ स्टार्टअप्स खुद को डिजिटल प्लेटफार्म पर बेहतर रूप से स्थापित नहीं कर पाए हैं। इन स्टार्टअप्स और छोटे व्यवसाय केंद्रों को एक बड़ा रूप देने एवं इनके उत्पाद एवं सेवाओं को वैश्विक स्तर तक पहुंचाने के माध्यम के रूप में बिज बज की स्थापना हुई है। इसका टैगलाइन "लोकल से ग्लोबल"  लोगों को बहुत भा रहा है।

इसी कांसेप्ट के आधार पर बिज बज (BizzBuzz) को बिहार सरकार के स्टार्टअप बिहार योजना द्वारा 10 लाख रुपए का सीड फंड प्राप्त हुआ है। अंकित देव अर्पण ने बताया कि अगर सरकार ने इसी प्रकार सहयोग किया तो निश्चित रूप से बिहार में और भी स्टार्टअप्स स्थापित होंगे, और संभव है कि अन्य इन्वेस्टर्स भी बिहार में इन्वेस्ट करेंगे एवं इन स्टार्टअप्स को बल मिलेगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!