रील बनाते-बनाते दिल दे बैठी 30 साल की रीना, 75 साल के राम सगर से करेंगी शादी; सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

Edited By Updated: 17 Oct, 2026 12:21 AM

30 year old reena falls in love while making a reel will marry 75 year old ram

कहते हैं कि प्यार उम्र देखकर नहीं होता और उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में इन दिनों ऐसी ही एक अनोखी प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां 30 साल की ब्लॉगर रीना और 75 साल के राम सगर ने एक-दूसरे से शादी करने का फैसला किया है। दोनों...

औरैयाः कहते हैं कि प्यार उम्र देखकर नहीं होता और उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में इन दिनों ऐसी ही एक अनोखी प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां 30 साल की ब्लॉगर रीना और 75 साल के राम सगर ने एक-दूसरे से शादी करने का फैसला किया है। दोनों के बीच उम्र में करीब 45 साल का अंतर होने के बावजूद दोनों इस रिश्ते से बेहद खुश हैं।

PunjabKesari
रील बनाते समय हुई थी पहली मुलाकात 
मिली जानकारी के मुताबिक, रीना सोशल मीडिया के लिए वीडियो और रील बनाती हैं। करीब एक साल पहले रील बनाने के दौरान ही उनकी मुलाकात 75 वर्षीय राम सगर से हुई थी। पहली मुलाकात के बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और धीरे-धीरे दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद रीना ने राम सगर के साथ शादी करने का फैसला किया। उनके इस फैसले ने कई सोशल मीडिया फॉलोवर्स को हैरान भी किया है, जबकि कुछ लोग इसे उचित बता रहे हैं।

PunjabKesari
"उम्र से कोई एतराज नहीं, हम खुश हैं" 
करीब 6 दिन पहले हुई सगाई की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने के बाद से यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। अपने रिश्ते को लेकर रीना ने साफ कहा कि उन्हें उम्र के इस बड़े अंतर से कोई फर्क या एतराज नहीं पड़ता। उनके मुताबिक, उम्र से ज्यादा मायने एक-दूसरे के साथ रहने और रिश्ते को आगे बढ़ाना है। रीना और राम सगर ने शादी से पहले इंगेजमेंट कर ली है, हालांकि अभी शादी की तारीख परिवार वालों की तरफ से तय की जानी बाकी है। रीना ने बताया कि नवरात्रि के बाद शादी की तारीख फाइनल की जाएगी, जिसके बाद दोनों विवाह के बंधन में बंधेंगे।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!