Edited By Prachi Sharma,Updated: 21 Aug, 2026 07:38 PM

Emraan Hashmi : इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। 14 अगस्त 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म में इमरान ने एक बार फिर शिवम पंडित की भूमिका निभाई है। फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी भी मुख्य भूमिका में नजर...
Emraan Hashmi : इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। 14 अगस्त 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म में इमरान ने एक बार फिर शिवम पंडित की भूमिका निभाई है। फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी भी मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं।
फिल्म के रिलीज होने से पहले फैंस को उम्मीद थी कि इमरान और दिशा की जोड़ी के बीच रोमांस और किसिंग सीन्स देखने को मिलेंगे। आखिरकार इमरान हाश्मी की पहचान लंबे समय तक सीरियल किसर के तौर पर रही है। हालांकि, फिल्म देखने के बाद दर्शकों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। आवारापन 2 में इमरान ने रोमांटिक सीन तो नहीं किया बल्कि उन्होंने एक भी किसिंग सीन नहीं दिया है।
इमरान हाश्मी को बॉलीवुड में लंबे समय तक सीरियल किसर के नाम से जाना जाता रहा है लेकिन उनकी लेटेस्ट फिल्म आवारापन 2 में एक भी किसिंग सीन देखने को नहीं मिला। आखिर मेकर्स ने ऐसा फैसला क्यों लिया ? इस राज से फिल्म के लेखक बिलाल सिद्दीकी ने पर्दा उठाया है। उन्होंने बताया कि फिल्म में इमरान का किसिंग सीन न रखना पूरी तरह से सोच-समझकर लिया गया फैसला था।
पहले से ही तय था ...
एक इंटरव्यू के दौरान बिलाल ने यह साफ़ कर दिया कि आवारापन से किसिंग सीन हटाना कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था बल्कि कहानी पर काम शुरू करते समय इसे लेकर तीय कर लिया गया था। उन्होंने याद दिलाया कि 2007 में रिलीज हुई पहली आवारापन में भी इमरान हाशमी का कोई किसिंग सीन नहीं था।
सिद्दीकी के मुताबिक, आवारापन 2 में शिवम् की कहानी और उसकी भावनात्मक स्थिति को देखते हुए उसके किरदार के बीच रोमांटिक किसिंग सीन फिट नहीं बैठता। शिवम आज भी उस महिला की यादों में जी रहा है, जिससे वह प्यार करता था और जिसे वह खो चुका है। ऐसे में सिर्फ इसलिए कोई रोमांटिक सीन शामिल करना कि दर्शक इमरान हाशमी को इस अंदाज में देखने की उम्मीद करते हैं, कहानी को स्वाभाविक बनाने के बजाय बनावटी कर देता।
लेखक ने कहा कि यह फैसला पूरी तरह कहानी की जरुरत को ध्यान में रखकर लिया गया था। उनके अनुसार, ऐसा कोई सीन शिवम के इमोशनल सफर को कमजोर करता है और फिल्म की कहानी में जबरदस्ती जोड़ा हुआ महसूस होता।
इस बार इमरान का अंदाज था सबसे अलग
2000 के दशक में इमरान हाशमी ने कई फिल्मों में बोल्ड और रोमांटिक भूमिकाएं निभाईं। ‘मर्डर’, ‘जहर’, ‘आशिक बनाया आपने’ और ‘गैंगस्टर’ जैसी फिल्मों ने उनकी एक खास इमेज बना दी थी और उन्हें बॉलीवुड का सीरियल किसर कहा जाने लगा। हालांकि, बीते कुछ वर्षों में इमरान ने अपनी इस पुरानी छवि से आगे बढ़ते हुए कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं। ‘आवारापन 2’ का शिवम भी उनके इसी बदले हुए अंदाज को दर्शाता है। फिल्म में रोमांस से ज्यादा फोकस उसके दर्द, अधूरे प्यार, संघर्ष और बदले की कहानी पर किया गया है।