ESIC स्कीम में जुलाई में 20.36 लाख नए कर्मचारी हुए शामिल, 25 वर्ष तक की आयु वर्ग की भागीदारी 48% से अधिक

Edited By Updated: 26 Sep, 2025 04:05 PM

20 36 lakh new employees joined the esic scheme in july

श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि जुलाई में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ई.एस.आई.सी.) के पेरोल डाटा से जानकारी मिलती है कि इस वर्ष जुलाई में 20,36,008 नए कर्मचारी शामिल हुए, जो कि जून में 19,37,314 नए कर्मचारियों की तुलना...

बिजनेस डेस्कः श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि जुलाई में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ई.एस.आई.सी.) के पेरोल डाटा से जानकारी मिलती है कि इस वर्ष जुलाई में 20,36,008 नए कर्मचारी शामिल हुए, जो कि जून में 19,37,314 नए कर्मचारियों की तुलना में लगभग 5 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

श्रम और रोजगार मंत्रालय के बयान के अनुसार जुलाई, 2025 तक 31,146 नए प्रतिष्ठानों को ई.एस.आई. स्कीम के सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाया गया है, जिससे अधिक श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

मंत्रालय ने जानकारी दी कि नए जोड़े गए कर्मचारियों में 25 वर्ष तक की आयु वर्ग की भागीदारी 48 प्रतिशत से अधिक थी। आंकड़ों से जानकारी मिलती है कि इस महीने के दौरान जोड़े गए 20.36 लाख कर्मचारियों में से 9.85 लाख कर्मचारी 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के थे, जो कि कुल पंजीकरण का लगभग 48.37 प्रतिशत हिस्सा है।

पेरोल डाटा के जैंडर-वाइस विश्लेषण से पता चलता है कि जुलाई में शामिल कुल 20,36,008 कर्मचारियों में से महिला सदस्यों का नैट एनरोलमैंट 4.33 लाख था।

इसके अलावा जुलाई में ई.एस.आई.सी. स्कीम के तहत कुल 88 ट्रांसजैंडर कर्मचारियों का भी पंजीकरण किया गया, जो समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाने के ई.एस.आई.सी. के संकल्प को दर्शाता है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!