Indian Bank के असिस्टेंट मैनेजर ने कर दिया घपला, लॉकर से चुरा लिया 3 किलो सोना

Edited By Updated: 16 Feb, 2026 03:52 PM

3 kg of gold missing from locker indian bank assistant manager accused of embez

बैंक लॉकर को सबसे सुरक्षित जगह माना जाता है लेकिन बेंगलुरु से आई एक घटना ने इस भरोसे को झटका दिया है। Indian Bank की एक शाखा में सहायक प्रबंधक पर आरोप है कि उसने ग्राहकों के लॉकर में रखे करीब 2.7 से 3 किलोग्राम सोने की हेराफेरी की। इस सोने की...

बिजनेस डेस्कः बैंक लॉकर को सबसे सुरक्षित जगह माना जाता है लेकिन बेंगलुरु से आई एक घटना ने इस भरोसे को झटका दिया है। Indian Bank की एक शाखा में सहायक प्रबंधक पर आरोप है कि उसने ग्राहकों के लॉकर में रखे करीब 2.7 से 3 किलोग्राम सोने की हेराफेरी की। इस सोने की अनुमानित कीमत लगभग 4 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कथित तौर पर इस सोने को बेचकर रकम ऑनलाइन सट्टेबाजी में लगा दी।

कैसे खुला मामला?

यह मामला 2 जनवरी को सामने आया, जब एक ग्राहक अपने गहने निकालने बैंक पहुंचा। लॉकर की जांच में छेड़छाड़ के संकेत मिले। आंतरिक जांच के बाद पता चला कि 21 लॉकर से गहने गायब थे, जबकि तीन लॉकर पूरी तरह खाली पाए गए। शिकायत दर्ज होने के बाद बेंगलुरु पुलिस ने 34 वर्षीय सहायक प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और बैंक ने भी आंतरिक समीक्षा शुरू की है।

पहले भी सामने आ चुका है बड़ा मामला

इससे पहले अगस्त में State Bank of India (एसबीआई) की तेलंगाना के मंचेरियल जिले के चेनूर स्थित शाखा में बड़े गबन का मामला सामने आया था। ऑडिट के दौरान पता चला कि एक कैशियर ने कथित रूप से करीब 14 करोड़ रुपए की संपत्ति में हेराफेरी की। आरोप है कि इसमें लगभग 20 किलो सोना और 1.10 करोड़ रुपए नकद शामिल थे।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने कई महीनों तक योजना बनाकर सोना और नकदी को परिवार के नाम से खोले गए खातों में ट्रांसफर किया।

ग्राहकों में चिंता

बेंगलुरु और तेलंगाना की इन घटनाओं ने बैंक लॉकर की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि बैंक प्रबंधन का कहना है कि ग्राहकों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल दोनों मामलों में पुलिस जांच जारी है और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!