विमान हादसे के बाद Air India का बड़ा कदम, इंटरनेशनल उड़ानों को लेकर किया ये फैसला

Edited By Updated: 19 Jun, 2025 10:28 AM

air india s big decision will affect international passengers

मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और हालिया तकनीकी चुनौतियों के चलते एयर इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में अस्थायी कटौती का निर्णय लिया है। एयरलाइन ने घोषणा की है कि जुलाई मध्य तक वाइड बॉडी विमानों की उड़ानों में 15% की कटौती की जाएगी। इस कदम...

बिजनेस डेस्कः मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और हालिया तकनीकी चुनौतियों के चलते एयर इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में अस्थायी कटौती का निर्णय लिया है। एयरलाइन ने घोषणा की है कि जुलाई मध्य तक वाइड बॉडी विमानों की उड़ानों में 15% की कटौती की जाएगी। इस कदम का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और संचालन में सुगमता लाना है।

एयर इंडिया ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जारी पोस्ट में बताया कि मध्य पूर्व में मौजूदा हालात, यूरोप और पूर्वी एशिया में लागू रात के कर्फ्यू और सुरक्षा नियमों में सख्ती के चलते यह निर्णय लिया गया है। पिछले छह दिनों में 83 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं।

यात्रियों को राहत: मिलेगा फ्री रिफंड और री-शेड्यूलिंग का विकल्प

एयर इंडिया ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा है कि उन्हें वैकल्पिक उड़ानों के बारे में अग्रिम सूचना दी जाएगी। यात्रियों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के टिकट का रिफंड या नई तारीख पर यात्रा का विकल्प मिलेगा। संशोधित शेड्यूल 20 जून 2025 से प्रभावी होगा।

अहमदाबाद हादसे की जांच जारी

एयर इंडिया ने यह भी बताया कि 12 जून को अहमदाबाद में हुए बोइंग विमान हादसे की जांच जारी है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए अधिकारियों की एक टीम काम कर रही है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने भी बोइंग 787-8 और 787-9 विमानों की व्यापक सुरक्षा जांच के निर्देश दिए हैं।
 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!