Amul गर्ल ने एयरफोर्स ड्रेस में किया राफेल का स्वागत, लोग खूब कर रहे तारीफ

Edited By Updated: 29 Jul, 2020 03:57 PM

amul girl welcomes rafael in airforce dress people are praising

भारतीय वायु सीमा में पांच लड़ाकू राफेल विमान दाखिल हो चुके हैं। राफेल लड़ाकू विमान हरियाणा के अंबाला एयरबेस में सुरक्षित लैंड कर चुके हैं। विमानों के स्वागत में बेस पर वॉटर सैल्यूट दिया जा रहा है। इस मौके पर देशभर में खुशी की लहर है।

बिजनेस डेस्कः भारतीय वायु सीमा में पांच लड़ाकू राफेल विमान दाखिल हो चुके हैं। राफेल लड़ाकू विमान हरियाणा के अंबाला एयरबेस में सुरक्षित लैंड कर चुके हैं। विमानों के स्वागत में बेस पर वॉटर सैल्यूट दिया जा रहा है। इस मौके पर देशभर में खुशी की लहर है।

PunjabKesari

राफेल के भारत आने से पहले सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हुई। ट्विटर सहित कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों ने जमकर रिएक्शन दिए हैं। तो ऐसे में हर बड़े इवेंट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाला अमूल कहां पीछे रहने वाला था। हर बार की तरह अमूल गर्ल ने राफेल विमान के भारत आने पर भी अपनी खुशी जाहिर की है।

PunjabKesari

अमूल ने अपनी फेमस कार्टून गर्ल अमूल गर्ल की एयरफोर्स ड्रेस में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जो राफेल विमान के साथ खड़ी है और उसके हाथ में एयरफोर्स की हेल्मेट है। इस तस्वीर के ऊपर लिखा गया है- Jab We Jet

PunjabKesari

कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस स्केच को अब तक 8,700 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और इसकी संख्या बढ़ती ही जा रही है। लोग इस स्केच पर जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं और इसकी तारीफ कर रहे हैं। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!