Edited By ,Updated: 22 Dec, 2016 12:28 PM

डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बी.एस.एन.एल.) ने ऑनलाइन बिल भुगतान करने वाले ग्राहकों को 0.75% की छूट देने की घोषणा की है।
नई दिल्लीः डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बी.एस.एन.एल.) ने ऑनलाइन बिल भुगतान करने वाले ग्राहकों को 0.75% की छूट देने की घोषणा की है। यह घोषणा संचार मंत्री मनोज सिन्हा द्वारा की गई।
उन्होंने कहा कि सरकार के डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे उपायों के तहत बीएसएनएल भी अपने ग्राहकों को ऑनलाइन या डिजिटल तरीके से भुगतान करने पर 0.75 प्रतिशत की छूट देगी। हालांकि, बिल में जुड़े सेवा कर पर यह छूट नहीं मिलेगी।
उन्होंने कहा कि इसके तहत लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड और पोस्ट पेड के साथ ही प्रीपेड रिचार्ज पर 22 दिसंबर से 31 मार्च 2017 तक यह छूट मिलेगी। उन्होंने ग्राहकों से बीएसएनएल के पोर्टल या मायबीएसएनएल ऐप के माध्यम से भुगतान कर छूट का लाभ उठाने की अपील भी की है।