Edited By jyoti choudhary,Updated: 01 Apr, 2026 03:08 PM

नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही कार खरीदना महंगा हो गया है। 1 अप्रैल से देश में कई ऑटो कंपनियों ने अपनी कारों की कीमतों में इजाफा कर दिया है, जिससे ग्राहकों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। कंपनियों ने पहले ही इस बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया था, जो अब लागू...
बिजनेस डेस्कः नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही कार खरीदना महंगा हो गया है। 1 अप्रैल से देश में कई ऑटो कंपनियों ने अपनी कारों की कीमतों में इजाफा कर दिया है, जिससे ग्राहकों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। कंपनियों ने पहले ही इस बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया था, जो अब लागू हो चुका है।
Tata Motors ने अपनी पेट्रोल और डीजल (ICE) गाड़ियों की कीमतों में 0.5% तक बढ़ोतरी की है। हालांकि, कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पोर्टफोलियो की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।
वहीं JSW MG Motor India ने अपनी सभी कारों की कीमतों में करीब 2% तक की बढ़ोतरी की है, जो आज से लागू हो गई है।
लग्जरी सेगमेंट में भी कीमतों में इजाफा देखने को मिला है। BMW Group India ने अपनी BMW और Mini ब्रांड की गाड़ियों के दाम करीब 2% बढ़ा दिए हैं।
इसके अलावा Mercedes-Benz India और Audi India ने भी अपने सभी मॉडलों की कीमतों में लगभग 2% की बढ़ोतरी लागू कर दी है।
क्यों बढ़े दाम?
ऑटो कंपनियों के अनुसार, कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी और बढ़ती इनपुट कॉस्ट के चलते यह फैसला लिया गया है। हालांकि, अभी भी कुछ कंपनियां ऐसी हैं, जिन्होंने अपनी कारों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।