उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में घरेलू शेयर बाजार लगभग स्थिर बंद

Edited By Updated: 20 Apr, 2026 05:43 PM

domestic stock markets close nearly flat amidst volatile trading

बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच सोमवार को निवेशकों के सतर्क रुख अपनाने से घरेलू शेयर बाजार उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में लगभग स्थिर स्तर पर बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 26.76 अंक यानी 0.03 प्रतिशत...

मुंबईः बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच सोमवार को निवेशकों के सतर्क रुख अपनाने से घरेलू शेयर बाजार उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में लगभग स्थिर स्तर पर बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 26.76 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 78,520.30 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 78,942.45 के ऊपरी और 78,203.30 के निचले स्तर तक भी गया। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी 11.30 अंक यानी 0.05 प्रतिशत बढ़कर 24,364.85 अंक पर बंद हुआ। 

सेंसेक्स की कंपनियों में ट्रेंट, भारतीय स्टेट बैंक, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस और इंटरग्लोब एविएशन (यानी इंडिगो) के शेयर प्रमुख रूप से लाभ में रहे। इसके उलट, लार्सन एंड टुब्रो, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एचसीएल टेक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर नुकसान में रहे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 4.76 प्रतिशत बढ़कर 94.68 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ''होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर विवाद गहराने से वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बढ़ी है। हालांकि, निवेशक पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रम को पूर्ण संघर्ष की शुरुआत के बजाय संभावित वार्ता रणनीति के रूप में देख रहे हैं।'' 

इसके साथ ही नायर ने कहा कि संघर्ष विराम समाप्त होने की समयसीमा नजदीक होने से बाजार में सतर्कता बनी हुई है। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजार दोपहर के सत्र में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 683.20 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे। बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 504.86 अंक चढ़कर 78,493.54 अंक और निफ्टी 156.80 अंक बढ़कर 24,353.55 अंक पर बंद हुआ था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!