Edited By jyoti choudhary,Updated: 09 Apr, 2026 01:45 PM

एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच गुरुवार (9 अप्रैल) को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। बैंकिंग शेयरों में मुनाफावसूली और आईटी सेक्टर में नतीजों से पहले आई बिकवाली ने बाजार पर दबाव बना दिया।
बिजनेस डेस्कः एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच गुरुवार (9 अप्रैल) को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। बैंकिंग शेयरों में मुनाफावसूली और आईटी सेक्टर में नतीजों से पहले आई बिकवाली ने बाजार पर दबाव बना दिया।
इससे पहले बुधवार को बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली थी, जब BSE Sensex और Nifty 50 करीब 4% की बढ़त के साथ बंद हुए थे। यह तेजी अमेरिका-ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा के बाद आई थी।
सेंसेक्स-निफ्टी का हाल
इस समय 30 शेयरों वाला BSE Sensex 924.42 अंकों से ज्यादा गिरकर 76,638.48 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, Nifty 50 भी 236.90 अंक की गिरावट के साथ 23,760.45 पर कारोबार कर रहा है।
बाजार में गिरावट के पीछे कई कारण...
- बैंकिंग शेयरों में मुनाफावसूली
- आईटी कंपनियों के नतीजों से पहले निवेशकों की सतर्कता
- वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेत
- अमेरिका-ईरान तनाव दोबारा बढ़ने की आशंका
फिर बढ़ा भू-राजनीतिक तनाव
ईरान के संसद स्पीकर ने अमेरिका पर भरोसा न करने की बात कही है और आरोप लगाया है कि वह बार-बार समझौतों का उल्लंघन करता है। वहीं, इजरायल द्वारा लेबनान में हमले और ड्रोन गतिविधियों ने क्षेत्र में तनाव को फिर बढ़ा दिया है।