Edited By Parveen Kumar,Updated: 20 Apr, 2026 08:06 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इजरायल ने मुझे कभी भी ईरान के खिलाफ युद्ध के लिए नहीं उकसाया, बल्कि 7 अक्टूबर की घटनाओं ने मेरी यह पुरानी सोच और मजबूत कर दी कि ईरान के पास कभी परमाणु हथियार नहीं होना चाहिए।
नेशनल डेस्क : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इजरायल ने मुझे कभी भी ईरान के खिलाफ युद्ध के लिए नहीं उकसाया, बल्कि 7 अक्टूबर की घटनाओं ने मेरी यह पुरानी सोच और मजबूत कर दी कि ईरान के पास कभी परमाणु हथियार नहीं होना चाहिए। मैं ‘फेक न्यूज़’ और जनमत सर्वेक्षणों पर भरोसा नहीं करता, क्योंकि मुझे लगता है कि इनमें से ज़्यादातर बातें गलत या बढ़ा-चढ़ाकर कही जाती हैं।
मेरा मानना है कि कई सर्वे भी सही नहीं होते। मुझे लगता है कि ईरान के हालात आगे चलकर अच्छे हो सकते हैं। अगर वहां नए नेता समझदारी से काम लें, तो देश का भविष्य काफी बेहतर और समृद्ध बन सकता है।