महीनेभर में ही गौतम अडानी का हिला साम्राज्य, टॉप-30 से भी हुए बाहर, अब इतनी रह गई दौलत

Edited By jyoti choudhary,Updated: 25 Feb, 2023 05:46 PM

gautam adani out of top 30 in the list of rich net worth not even

दुनिया के अमीरों की लिस्ट में कभी नंबर-2 पर रहने वाले अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी की एक महीने में संपत्ति इतनी गिरी है कि अब वे टॉप- 30 से बाहर हो चुके हैं। हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद से ही इनकी संपत्ति में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट देखी...

बिजनेस डेस्कः दुनिया के अमीरों की लिस्ट में कभी नंबर-2 पर रहने वाले अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी की एक महीने में संपत्ति इतनी गिरी है कि अब वे टॉप- 30 से बाहर हो चुके हैं। हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद से ही इनकी संपत्ति में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट देखी गई है। फोर्ब्स के रियल टाइम बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक गौतम अडानी 33वें नंबर पर पहुंच चुके हैं।

गौतम अडानी की संपत्ति 24 जनवरी से पहले 100 अरब डॉलर से ज्यादा की थी, पर अमेरिका के शॉर्ट सेलिंग फर्म की रिपोर्ट आने के बाद ये संपत्ति तेजी से घटी है। ब्लूमबर्ग अरबपतियों की लिस्ट के मुताबिक, गौतम अडानी की दौलत इस साल अभी तक 80.6 अरब डॉलर घटी है। हालांकि ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स में गौतम अडानी 30वें नंबर पर हैं।

अभी गौतम अडानी के पास कितनी दौलत 

रिकॉर्ड गिरावट के बाद गौतम अडानी की दौलत इतनी घटी है कि मुकेश अंबानी की नेटवर्थ की तुलना में इनकी कुल संपत्ति आधी से भी कम हो चुकी है। फोर्ब्स की अरबपतियों की लिस्ट में गौतम अडानी की कुल संपत्ति 35.3 अरब डॉलर हो चुकी है। शुक्रवार को ही इनकी कुल दौलत में 1.4 अरब डॉलर की गिरावट हुई है।

मुकेश अंबानी की दौलत में इजाफा 

वहीं दूसरी ओर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की दौलत शुक्रवार को 628 मिलियन डॉलर बढ़ी है और अब इनकी कुल नेटवर्थ 84.1 अरब डॉलर हो चुकी है, जो गौतम अडानी की कुल संपत्ति से दोगुना से भी ज्यादा है। मुकेश अंबानी अमीरों की लिस्ट में 8 स्थान पर हैं।

मार्केट कैप 12 लाख करोड़ रुपए घटा 

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को आए 1 महीने पूरे हो चुके हैं। ऐसे में भारी बिकावली के बाद अडानी समूह के शेयर बाजार में लिस्टेड 10 कंपनियों के मार्केट कैप में 12.05 लाख करोड़ रुपए की कमी आई है। 24 जनवरी, 2023 को 10 कंपनियों का मार्केट कैप 19.2 लाख करोड़ रुपए था, जो शुक्रवार 24 फरवरी को बाजार के बंद होने के बाद 7.16 लाख करोड़ रुपए रह गया।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!