Gautam Adani को बड़ा झटका, एक दिन में ₹7,20,02,70,90,000 का नुकसान

Edited By Updated: 24 Jan, 2026 11:42 AM

gautam adani suffers a major setback losing 7 20 02 70 90 000 in a single day

देश के तीसरे सबसे बड़े औद्योगिक समूह अडानी ग्रुप के शेयरों में शुक्रवार को जोरदार बिकवाली देखने को मिली। इसके चलते ग्रुप चेयरमैन गौतम अडानी की संपत्ति में एक ही दिन में 7.86 अरब डॉलर (करीब 7,20,02,70,90,000 रुपए) की गिरावट आ गई।

बिजनेस डेस्कः देश के तीसरे सबसे बड़े औद्योगिक समूह अडानी ग्रुप के शेयरों में शुक्रवार को जोरदार बिकवाली देखने को मिली। इसके चलते ग्रुप चेयरमैन गौतम अडानी की संपत्ति में एक ही दिन में 7.86 अरब डॉलर (करीब 7,20,02,70,90,000 रुपए) की गिरावट आ गई।

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुताबिक, 2026 में अब तक गौतम अडानी की नेटवर्थ में कुल 14.5 अरब डॉलर की कमी आ चुकी है और उनकी कुल संपत्ति घटकर 70 अरब डॉलर रह गई है। इसके साथ ही वह दुनिया के अमीरों की सूची में 24वें स्थान पर खिसक गए हैं, जबकि एशिया में वह तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

एशिया में अब चीन के झोंग शैनशैन 73.3 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 92.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं।

13% तक टूटे अडानी ग्रुप के शेयर

शुक्रवार को अडानी ग्रुप की कई कंपनियों के शेयरों में 13 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट उस खबर के बाद आई, जिसमें कहा गया कि अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (SEC) कथित धोखाधड़ी और 26.5 करोड़ डॉलर के रिश्वत मामले में गौतम अडानी और सागर अडानी को समन जारी करने के लिए अदालत से मंजूरी मांग रहा है।

हालांकि, अडानी ग्रुप ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। समूह का कहना है कि अमेरिकी अभियोजकों द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं और ग्रुप सभी लागू कानूनों और नियमों का पूरी तरह पालन करता है।

बाजार की गिरावट का असर अंबानी की नेटवर्थ पर भी

शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार भी दबाव में रहा। बीएसई सेंसेक्स 769.67 अंक टूटकर 81,537.70 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 में 241.25 अंक की गिरावट आई और यह 25,048.65 के स्तर पर बंद हुआ।

इस गिरावट का असर देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज पर भी पड़ा। कंपनी के शेयरों में 1.13 फीसदी की कमजोरी दर्ज की गई, जिससे चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में 1.65 अरब डॉलर की कमी आई। इसके साथ ही मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति घटकर 92.6 अरब डॉलर रह गई है। 2026 में अब तक उनकी नेटवर्थ में कुल 15.1 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की जा चुकी है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!