गोदरेज प्रॉपर्टीज का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 23% बढ़कर 194 करोड़ रुपए पर

Edited By Updated: 05 Feb, 2026 04:22 PM

godrej properties  net profit rises 23 to 194 crore in third quarter

रियल्ट एस्टेट क्षेत्र की कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड का वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 23 प्रतिशत बढ़कर 193.87 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की अक्टूबर दिसंबर तिमाही में 158.20 करोड़ रुपए का...

नई दिल्लीः रियल्ट एस्टेट क्षेत्र की कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड का वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 23 प्रतिशत बढ़कर 193.87 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की अक्टूबर दिसंबर तिमाही में 158.20 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया था। 

गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में कुल आय घटकर 1,033.84 करोड़ रुपए हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,239.97 करोड़ रुपए थी। गोदरेज प्रॉपर्टीज के कार्यकारी चेयरपर्सन पिरोजशा गोदरेज ने कहा कि कंपनी ने बुकिंग और आय के मामले में एक और मजबूत तिमाही दर्ज की है। उन्होंने कहा, "पिछले चार सालों में कंपनी ने काफी तेजी से विस्तार किया है। हमें खुशी है कि यह बिक्री वृद्धि हमारे सभी बाजारों में हो रही है।" 
 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!