महिलाओं को बचाने आगे बढ़ा युवक, दबंगों ने बेरहमी से पीटा, AIIMS ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

Edited By Updated: 06 Feb, 2026 12:37 AM

a young man stepped forward to protect the women

दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में महिलाओं को परेशान कर रहे पुरुषों के एक समूह को रोकने की कोशिश करने पर युवक की पिटाई कर दी गयी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। पीड़ित की पहचान मुकेश (26) के रूप में की गयी है। सिर में गंभीर चोटें आने के कारण...

नेशनल डेस्क : दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में महिलाओं को परेशान कर रहे पुरुषों के एक समूह को रोकने की कोशिश करने पर युवक की पिटाई कर दी गयी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। पीड़ित की पहचान मुकेश (26) के रूप में की गयी है। सिर में गंभीर चोटें आने के कारण मुकेश अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है। मुकेश की मां सर्वेश ने कहा कि तीन फरवरी की सुबह तड़के हुए हमले की क्रूरता से परिवार सदमे में है। उन्होंने कहा, ''इन दिनों किसी की मदद करना भी एक अपराध हो गया है।'' मुकेश एक शादी से लौट रहा था जब उसने एक चाय की दुकान पर महिलाओं के एक समूह को बचाने के लिए हस्तक्षेप किया, जिसके परिणामस्वरूप चार पुरुषों ने उसे बुरी तरह से पीटा।

मुकेश की मां सर्वेश ने बृहस्पतिवार को 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''आज के दौर में किसी की मदद करना भी अपराध हो गया है क्योंकि मेरे बेटे ने मदद करने की कोशिश की और वह बुरी तरह घायल हो गया।'' उन्होंने कहा, ''अगर किसी ने उन्हें रोका न होता तो वे मुकेश को मार डालते। उसके पूरे शरीर पर चोटें आई हैं। उन महिलाओं और एक आदमी ने उसे बचाया और अस्पताल ले गए।'' संगम विहार निवासी मुकेश सुबह पांच बजे अपने मामा की शादी से लौट रहा था, जब वह चाय पीने के लिए रुका और उसने देखा कि कुछ लोग कथित तौर पर पास में ही दो-तीन महिलाओं को परेशान कर रहे हैं।

मुकेश ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, '' मैंने उन लोगों से कहा कि ऐसा न करें। मैंने बस इतना ही कहा। इसके बाद उन्होंने मुझे पीटना शुरू कर दिया।'' मुकेश के अनुसार एक आरोपी ने पत्थर जैसी किसी वस्तु से उसके सिर पर वार किया, जिससे वह बेहोश हो गए। इसके बाद भी आरोपियों ने हमला करना जारी रखा, लेकिन एक राहगीर ने हस्तक्षेप करके स्थिति को और बिगड़ने से रोका। मुकेश ने कहा, '' एक मुस्लिम व्यक्ति ने मुझे आरोपियों से बचाया। मैं उनका बहुत आभारी हूं... अगर उन्होंने हस्तक्षेप न किया होता तो मेरी जान चली जाती।'' मुकेश ने जिन महिलाओं का बचाव किया, वे भी घटनास्थल पर ही रहीं, उन्होंने पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन किया और यह सुनिश्चित किया कि वह अस्पताल पहुंच जाएं। इस घटना के संबंध में महरौली पुलिस थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले की जांच की शुरुआत महिलाओं में से एक के बयान और ऑनलाइन सामने आए हमले के वीडियो के आधार पर की गई थी। वीडियो में चार लोग एक लैंपपोस्ट के पास मुकेश पर हमला करते दिख रहे हैं। समूह में शामिल लोग मुकेश को थप्पड़ मारते, लात मारते और उसकी कमीज पकड़कर उसे गालियां देते हुए घसीटते हुए नजर आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में विशाल रावत (26), जतिन (20), सोनू (25) और विवेक (20) नामक चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!