पंजाब केसरी पर GST रेड को लेकर भारत भूषण आशू का AAP सरकार पर तंज, बोले–"मीडिया को डराने की साजिश"

Edited By Updated: 05 Feb, 2026 04:54 PM

gst punjab kesari

पंजाब केसरी के परिसर और प्रेस में जीएसटी विभाग की रेड को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू ने

लुधियाना(विक्की): पंजाब केसरी के परिसर और प्रेस में जीएसटी विभाग की रेड को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू ने आम आदमी पार्टी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने इस कार्रवाई को किसी जांच का हिस्सा मानने से इनकार करते हुए कहा कि यह सरकार से सवाल पूछने वाले मीडिया संस्थान को डराने और दबाने की साजिश है।

आशू ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पूरी तरह घबराहट में आ चुकी है। जनता के बीच सरकार की नाकामियां, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और झूठे वादे उजागर हो चुके हैं, जिससे उसकी साख लगातार गिर रही है। इसी बौखलाहट में सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर मीडिया की आवाज को कुचलने की कोशिश की जा रही है, जो कभी सफल नहीं होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि जब-जब कोई मीडिया संस्थान सरकार की नीतिगत विफलताओं, भ्रष्टाचार और झूठे वादों को उजागर करता है, तब-तब आप सरकार उसे दबाने के प्रयास में जुट जाती है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका प्रहरी की होती है, लेकिन आम आदमी पार्टी सत्ता के नशे में लोकतांत्रिक मूल्यों को रौंदने पर आमादा है। सत्ता में आने से पहले पारदर्शिता और ईमानदारी के बड़े-बड़े दावे करने वाली यह पार्टी आज बदले की राजनीति के लिए जानी जा रही है। आशू ने चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ऐसी दमनकारी नीतियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। सरकार चाहे जितना दबाव बना ले, सच की आवाज़ को न तो डराया जा सकता है और न ही दबाया जा सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!