पंजाब केसरी ग्रुप का इतिहास भूली पंजाब सरकार, GST रेड की मजीठिया ने की निंदा

Edited By Updated: 05 Feb, 2026 04:39 PM

gst raid on punjab kesari

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब केसरी ग्रुप के

पंजाब डेस्क: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब केसरी ग्रुप के दफ्तरों पर पंजाब सरकार की जीएसटी (GST) टीमों द्वारा की गई छापेमारी की कड़े शब्दों में निंदा की है। मजीठिया ने इस कार्रवाई को बेहद शर्मनाक बताया।

PunjabKesari

उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान इस मीडिया संस्थान के इतिहास को भूल चुके हैं, जिसने पंजाब के काले दिनों के दौरान भी हर तरह के ज़ुल्म के खिलाफ डटकर संघर्ष किया था। मजीठिया ने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेश हैं कि प्रेस को बंद नहीं किया जा सकता, इसके बावजूद भगवंत मान सरकार प्रेस की आज़ादी की आवाज़ को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार का यह रवैया अत्यंत शर्मनाक है और पंजाब के लोग इसे कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!