पंजाब केसरी समूह के दफ्तरों पर GST रेड, BJP नेता सुभाष शर्मा ने घेरी आम आदमी पार्टी सरकार

Edited By Updated: 05 Feb, 2026 04:39 PM

bjp leader subhash sharma attacks the aap government

पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा ने आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है।

पंजाब डेस्क : पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा ने आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पंजाब केसरी समूह के दफ्तरों और प्रेस पर आज दोपहर पंजाब के GST विभाग द्वारा की गई रेड बेहद चिंताजनक है। डॉ. शर्मा के अनुसार यह कार्रवाई जांच से ज्यादा मीडिया को संदेश देने की कोशिश लगती है।

PunjabKesari

डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछने वालों को दबाया नहीं जा सकता। आम आदमी पार्टी सरकार को जवाब देना चाहिए कि क्या अब पंजाब में सच दिखाना भी अपराध बन गया है। मीडिया संस्थानों पर छापे डालकर डर का माहौल बनाना लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है। उन्होंने आगे कहा कि मीडिया पर दबाव बनाना किसी भी सरकार की कमजोरी को दर्शाता है। अगर सरकार की नीतियां सही हैं तो उनका जवाब दिया जाए, न कि अलग-अलग विभागों को भेजकर छापेमारी कराई जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वतंत्र प्रेस लोकतंत्र की रीढ़ है और उस पर किसी भी तरह का दबाव स्वीकार नहीं किया जा सकता।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!