दिवाली के बाद सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट

Edited By Updated: 21 Oct, 2017 02:03 PM

gold and silver prices fall after diwali

नीय बाजार में दिवाली के बाद दोनों कीमती धातुओं की मांग घट गई है जिससे आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 350 रुपए टूटकर 30650 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी इसी तरह 250 रुपए फिसलकर 40,850 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। विदेशी बाजारों में...

नई दिल्लीः स्थानीय बाजार में दिवाली के बाद दोनों कीमती धातुओं की मांग घट गई है जिससे आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 350 रुपए टूटकर 30650 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी इसी तरह 250 रुपए फिसलकर 40,850 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

विदेशी बाजारों में सप्ताहांत पर शुक्रवार को सोने और चांदी दोनों के भाव गिरावट में बंद हुए। अमरीकी सीनेट द्वारा वित्त वर्ष 2018 के बजट प्रस्ताव को मंजूरी देने की खबर से दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर मजबूत हुआ जिससे पीली धातु दबाव में आ गई। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर गिरावट में 1,280.05 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। अमरीका का सोना वायदा भी 8.2 डॉलर की गिरावट में 1,281.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा। चांदी भी लुढ़ककर 16.97 डॉलर प्रति औंस बिकी।

स्थानीय बाजार पर सुस्त मांग हावी है। इस बार धनतेरस के मौके पर भी सर्राफा बाजार में रौनक नहीं रही। दिवाली और गोवद्र्धन पूजा के अवकाश के बाद आज सर्राफा बाजार गिरावट में खुला। विश्लेषकों के मुताबिक सर्राफा कारोबार पर वैश्विक रुख तो हावी है ही साथ ही स्थानीय जेवराती मांग की सुस्ती से भी दोनों कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!