Edited By jyoti choudhary,Updated: 03 Apr, 2026 01:37 PM

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर दिए गए बयान के बाद वैश्विक बाजारों में बढ़ी अनिश्चितता का असर कमोडिटी मार्केट पर साफ देखने को मिला। गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुओं में तेज गिरावट दर्ज की गई। मार्च महीने
बिजनेस डेस्कः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर दिए गए बयान के बाद वैश्विक बाजारों में बढ़ी अनिश्चितता का असर कमोडिटी मार्केट पर साफ देखने को मिला। गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुओं में तेज गिरावट दर्ज की गई। मार्च महीने में कीमती धातुओं में करीब 12% तक की गिरावट दर्ज की गई, जो कई सालों में सबसे बड़ी है। हालांकि, कीमतों में आई इस नरमी के चलते 19 अप्रैल को आने वाली अक्षय तृतीया पर खरीदारी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
MCX पर सोने-चांदी का भाव
MCX पर चांदी करीब 4.48% टूटकर ₹2,32,600 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई, जबकि सोना मामूली गिरावट के सा ₹1,49,650 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। स्पॉट मार्केट में भी सोने की कीमत ₹1.45 लाख प्रति 10 ग्राम रह गई, जो एक दिन पहले ₹1.50 लाख थी (3% GST के बिना)। वहीं चांदी ₹2.2 लाख प्रति किलोग्राम पर आ गई, जो बुधवार को ₹2.4 लाख थी।
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि ईरान से जुड़े भू-राजनीतिक तनाव, संभावित सप्लाई बाधाएं, मजबूत डॉलर और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंकाओं ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया है। इसके चलते कीमती धातुओं में हाल के दिनों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
ज्वैलर्स के अनुसार, यदि कीमतों में गिरावट का यह रुख जारी रहता है, तो 19 अप्रैल को आने वाले Akshaya Tritiya के अवसर पर सोने-चांदी की मांग में तेजी आ सकती है।
और ये भी पढ़े

Gold-Silver में बड़ी गिरावट, सोना ₹1,135 और चांदी ₹3,888 टूटी

Gold-Silver Crash in Delhi: सर्राफा बाजार में सोना-चांदी धड़ाम, ₹2,000 टूटा गोल्ड, चांदी 5,000 रुपए...

10gram Gold Rate Crash: 1,40,000 रुपए से फिसला सोना, चांदी भी टूटी, आज इतनी आई गिरावट
2008 के बाद सबसे बड़ी मासिक गिरावट
इस बीच, गुरुवार को बुलियन बाजार में अचानक आई गिरावट ने पिछले चार दिनों की तेजी पर ब्रेक लगा दिया। कमोडिटी विश्लेषक Divya Mandaliya के मुताबिक, मार्च में ही सोना-चांदी की कीमतों में करीब 12% की गिरावट आ चुकी है, जो 2008 के वैश्विक वित्तीय संकट के बाद सबसे बड़ी मासिक गिरावट है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना $4,622.6 प्रति औंस और चांदी $71.4 प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी। तकनीकी स्तर पर सोने के लिए $4,460 और $4,360 प्रति औंस सपोर्ट जबकि $4,800 प्रति औंस पर रेजिस्टेंस देखा जा रहा है। कीमतों में गिरावट का असर गोल्ड और सिल्वर ETF पर भी पड़ा, जो करीब 4% तक लुढ़क गए।