Edited By jyoti choudhary,Updated: 27 Mar, 2026 11:45 AM

सोने-चांदी में तेजी का सिलसिला आज (27 मार्च) भी जारी है। वैश्विक अनिश्चितता के बीच शुक्रवार को वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया। खबर लिखे जाने के समय मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 3013 रुपए (1.97%) की तेजी के...
बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी में तेजी का सिलसिला आज (27 मार्च) भी जारी है। वैश्विक अनिश्चितता के बीच शुक्रवार को वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया। खबर लिखे जाने के समय मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 3013 रुपए (1.97%) की तेजी के साथ 1,45,527 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी 8025 रुपए (3.60%) की तेजी के साथ 2,27,899 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखी। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में बी दोनों कीमती धातुओं में तेजी जारी है।
महानगरों में सोने का ताजा भाव
goodreturns के मुताबिक, देश के प्रमुख शहरों में हाजिर बाजार में भी सोने के दाम ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं...
- दिल्ली : 24 कैरेट ₹14,486/ग्राम | 22 कैरेट ₹13,280 | 18 कैरेट ₹10,868
- मुंबई : 24 कैरेट ₹14,471/ग्राम | 22 कैरेट ₹13,265 | 18 कैरेट ₹10,853
- कोलकाता : 24 कैरेट ₹14,471/ग्राम | 22 कैरेट ₹13,265 | 18 कैरेट ₹10,853
- चेन्नई : 24 कैरेट ₹14,651/ग्राम | 22 कैरेट ₹13,430 | 18 कैरेट ₹11,200
- बैंगलुरु : 24 कैरेट ₹14,471/ग्राम | 22 कैरेट ₹13,265 | 18 कैरेट ₹10,853
ग्लोबल मार्केट में सोने-चांदी की कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी मजबूत बना हुआ है। Comex पर सोने की कीमत 4,450 डॉलर प्रति औंस के ऊपर पहुंच गई और चांदी का भाव $69.65 पर आ गया।
क्या करें निवेशक?
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और डोनाल्ड ट्रंप के बयानों के चलते कच्चे तेल और कमोडिटी मार्केट में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। ऐसे माहौल में निवेशकों के लिए जल्दबाजी में फैसले लेना जोखिम भरा हो सकता है। हालांकि, कुछ फैक्टर अब भी सोना-चांदी के पक्ष में हैं। दुनियाभर के केंद्रीय बैंक लगातार सोने की खरीद बढ़ा रहे हैं और भारत में शादी का सीजन भी नजदीक है, जिससे डिमांड बढ़ने की संभावना है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
कई बड़े निवेशक मानते हैं कि आने वाले समय में कीमती धातुओं में तेजी जारी रह सकती है। Robert Kiyosaki जैसे दिग्गज निवेशक भी सोना और चांदी को भविष्य के लिए मजबूत एसेट मानते हैं।