Gold-Silver में जोरदार तेजी, COMEX पर भी उछले दाम, ₹1,60,000 के पार पहुंचा सोने का भाव

Edited By Updated: 27 Feb, 2026 10:32 AM

gold and silver prices surge comex prices also rise

कल की गिरावट के बाद आज फिर सोने-चांदी के वायदा भाव में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। घरेलू बाजार में दोनों की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। खबर लिखे जाने के समय मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव करीब 1,60,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर...

बिजनेस डेस्कः कल की गिरावट के बाद आज फिर सोने-चांदी के वायदा भाव में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। घरेलू बाजार में दोनों की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। खबर लिखे जाने के समय मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव करीब 1,60,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी का वायदा भाव 6847 रुपए की तेजी के साथ 2,74,709 रुपए प्रति किलो के आसपास बना हुआ था। वैश्विक संकेतों के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं में मजबूती का रुख देखने को मिला है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी

अमेरिकी कमोडिटी एक्सचेंज COMEX पर सोने की शुरुआत तेजी के साथ हुई। सोना 5,201.90 डॉलर प्रति औंस पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 5,194.20 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय सोना करीब 6 डॉलर की बढ़त के साथ 5,200.20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इस साल अब तक सोना 5,586.20 डॉलर प्रति औंस का उच्चतम स्तर छू चुका है।

चांदी की बात करें तो COMEX पर इसका वायदा भाव 88.06 डॉलर प्रति औंस पर खुला। पिछला बंद भाव 86.99 डॉलर था। कारोबार के दौरान इसमें लगभग 2.80 डॉलर की तेजी दर्ज की गई और यह 89.80 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड करता दिखा। इस वर्ष चांदी 121.79 डॉलर प्रति औंस के उच्चतम स्तर तक पहुंच चुकी है।

विशेषज्ञों का मानना है कि डॉलर में उतार-चढ़ाव, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और केंद्रीय बैंकों की खरीदारी जैसे कारकों के चलते सोने-चांदी में फिलहाल मजबूती का रुख बना रह सकता है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!