आज नीलाम होगी सोने की Ferrari, 6 लाख डॉलर तक लग सकती है बोली

Edited By Updated: 17 Oct, 2018 01:43 PM

gold ferrari and 24 carat bedding go up for auction at sotheby s

स्थित दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े नीलामी घरों में से एक Sotheby''s में आज सोने की फरारी नीलाम की जाएगी। यह फरारी दुनिया के चार 1977 फेरारी 512 बर्लिनेटा बॉक्सर मॉडल में से एक है।

लंदनः लंदन स्थित दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े नीलामी घरों में से एक Sotheby's में आज सोने की फरारी नीलाम की जाएगी। यह फरारी दुनिया के चार 1977 फेरारी 512 बर्लिनेटा बॉक्सर मॉडल में से एक है। Sotheby's को उम्मीद है कि इसके लिए 5 लाख डॉलर से 6 लाख डॉलर के बीच बोली लगाई जाएगी।

पहली बार सिर्फ सोने की बनीं चीजें होंगी नीलाम
Sotheby's आज दुनिया में पहली बार सिर्फ सोने से बनी चीजों की नीलामी करने जा रहा है। इन खास चीजों में नेपोलियन के राज दरबार के लिए बनी सोने की कुर्सी, 18वीं सदी का गोल्ड नेकलेस, गोल्ड और सिल्क बेडशीट भी शामिल है। कुल मिलाकर सोने से बनीं 63 चीजें नीलाम होंगी।

यहां नीलाम होती हैं दुर्लभ चीजें
यह auction house एक से एक रेयर चीजों की नीलामी के लिए जाना जाता है। इसकी स्थापना 11 मार्च, 1744 को लंदन में की गई। अब यह 40 देशों में 90 लोकेशंस में ऑपरेट करता है। इस बार नीलामी के लिए सोने से बनी कीमती और दुर्लभ चीजें चुनी गई क्योंकि एशिया, रूस और पश्चिम एशिया में सोने की डिमांड बहुत बढ़ी है और इसके दाम आसमान छू रहे हैं।

सुपरमॉडल Kate Moss का पुतला
"Song of the Siren" नाम से ब्रिटेन की सुपरमॉडल केट मॉस का यह पुतला ब्रिटिश आर्टिस्ट Marc Quinn ने बनाया है। 18 कैरट गोल्ड से बने इस पुतले के लिए 5.14 लाख डॉलर की बोली लगने की उम्मीद है।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!