सोने के दाम स्थिर, चांदी की कीमतों में गिरावट

Edited By Updated: 16 Oct, 2017 02:45 PM

gold prices steady  decline in silver prices

वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच स्थानीय जेवराती मांग सामान्य रहने .....

नई दिल्लीः वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच स्थानीय जेवराती मांग सामान्य रहने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 30,850 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर रहा और औद्योगिक मांग की सुस्ती से चांदी 100 रुपए की गिरावट के साथ 41,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी में मजबूती देखी गई। सोना हाजिर 1.15 डॉलर चमककर 1,304.75 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा 2.2 डॉलर की बढ़त में 1,306.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों के अनुसार ईरान और उत्तर कोरिया को लेकर वैश्विक मंच पर मची उथलपुथल से सुरक्षित निवेश के प्रति निवेशकों का रुझान बढ़ा है। इस बीच अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.04 डॉलर की बढ़त में 17.39 डॉलर प्रति औंस पर रही।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!