Gold/Silver on MCX: सोने-चांदी की ऊंची छलांग, गिरने के बाद अचानक उछले दाम

Edited By Updated: 12 Mar, 2026 05:21 PM

gold and silver prices surge prices suddenly jump after falling

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार को घरेलू वायदा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर कारोबार के शुरुआत में सोने-चांदी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी वहीं दोपहर के...

बिजनेस डेस्कः मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार को घरेलू वायदा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर कारोबार के शुरुआत में सोने-चांदी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी वहीं दोपहर के कारोबार में दोनों में जबरदस्त तेजी आई।

खबर लिखे जाने के समय अप्रैल डिलीवरी वाला सोना प्रति 10 ग्राम 129 रुपए की बढ़त के साथ 1,61,918 रुपए पर कारोबार कर रहा था। वहीं मई डिलीवरी वाली चांदी प्रति किलोग्राम 5109 रुपए उछलकर 2,73,600 रुपए पर पहुंच गई। कारोबार के दौरान सोने में करीब 1,200 रुपए तक की तेजी देखी गई, जबकि चांदी लगभग 6,170 रुपए तक उछल चुकी थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मिला-जुला रुख

वैश्विक बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में अलग-अलग रुख देखने को मिला। स्पॉट गोल्ड 0.39% गिरकर 5,159 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि स्पॉट चांदी 1.89% की बढ़त के साथ 87.13 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

गिरावट से हुई थी शुरुआत

गुरुवार सुबह सोना और चांदी की कीमतों की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। शुरुआती कारोबार में सोना 700 रुपए से ज्यादा गिर गया था, जबकि चांदी भी करीब 2,300 रुपए तक टूट गई थी। हालांकि सुबह 11 बजे के बाद बाजार का रुख अचानक बदल गया और दोनों धातुओं में तेज खरीदारी देखने को मिली।

डॉलर की चाल का असर

विशेषज्ञों के अनुसार शुरुआती गिरावट की मुख्य वजह अमेरिकी डॉलर में मजबूती रही। डॉलर के मजबूत होने से आमतौर पर सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव पड़ता है। हालांकि बाद में डॉलर इंडेक्स में नरमी आने से कीमती धातुओं में तेजी लौट आई।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!