Edited By jyoti choudhary,Updated: 11 Mar, 2026 02:00 PM

भारतीय कमोडिटी बाजार में बुधवार को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर शुरुआती कारोबार के दौरान सोना करीब 1,000 रुपए तक टूट गया, जबकि चांदी में 5,000 रुपए से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली।
बिजनेस डेस्क: भारतीय कमोडिटी बाजार में बुधवार को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर शुरुआती कारोबार के दौरान सोना करीब 1,000 रुपए तक टूट गया, जबकि चांदी में 5,000 रुपए से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली।
दोपहर करीब 2 बजे के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 967 रुपए गिरकर 1,62,336 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। कारोबार की शुरुआत में सोना एक समय 1,003 रुपए तक नीचे फिसल गया था। वहीं चांदी की कीमत 5588 रुपए की गिरावट के साथ 2,72,262 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। शुरुआती कारोबार में चांदी में 5,243 रुपए तक की गिरावट दर्ज की गई थी।
गिरावट के प्रमुख कारण
विशेषज्ञों के अनुसार सोना-चांदी की कीमतों में आई इस गिरावट के पीछे कई वैश्विक और आर्थिक कारण हैं।
1. ईरान–इजरायल तनाव
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक बाजारों में लगातार अस्थिरता बनी हुई है, जिसका असर कीमती धातुओं की कीमतों पर भी पड़ रहा है।
और ये भी पढ़े

Gold-Silver rate drop: सोने-चांदी में बड़ी गिरावट, 1,46,650 रुपए से फिसला सोना, सिल्वर ₹7305 लुढ़की

Gold Rate hike: थम गया सोने-चांदी में गिरावट का सिलसिला, 1,50,000 रुपए के पार पहुंचा 10 ग्राम सोने...

Gold Silver Price drop: लुढ़क गए सोने-चांदी के दाम, MCX पर 1,52,500 से फिसला सोने का भाव
2. अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों का इंतजार
निवेशक अमेरिका के महंगाई आंकड़ों पर नजर बनाए हुए हैं। आज जारी होने वाले उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) और शुक्रवार को आने वाले निजी खपत व्यय (PCE) के आंकड़ों से बाजार की दिशा तय हो सकती है।
3. कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे फिसलने का भी असर कमोडिटी बाजार पर पड़ा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल
वैश्विक बाजार में सोने की कीमत लगभग 0.3 प्रतिशत बढ़कर 5,208.08 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई, जबकि चांदी करीब 0.1 प्रतिशत गिरकर 88.35 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
निवेशकों के लिए सलाह
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा गिरावट निवेशकों के लिए खरीदारी का अवसर हो सकती है। उनके अनुसार सोना 1,62,000 से 1,61,000 रुपए और चांदी 2,72,000 से 2,66,600 रुपए के आसपास खरीदना बेहतर स्तर हो सकता है। आने वाले समय में सोने का भाव 1,66,000 रुपए और चांदी 2,85,500 रुपए तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।