GST कलेक्शन में फिर उछाल, सितंबर में 1.47 लाख करोड़ रुपए के पार

Edited By Updated: 01 Oct, 2022 02:13 PM

gst collection up 26 to over rs 1 47 lakh crore

देश में वस्तु एवं सेवा कर यानी जीएसटी कलेक्शन में इजाफा देखने को मिला है। सितंबर में जीएसटी कलेक्शन में 26 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। यह करीब 1.47 लाख करोड़ रुपए है। वित्त मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी है।

बिजनेस डेस्कः देश में वस्तु एवं सेवा कर यानी जीएसटी कलेक्शन में इजाफा देखने को मिला है। सितंबर में जीएसटी कलेक्शन में 26 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। यह करीब 1.47 लाख करोड़ रुपए है। वित्त मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी है। 

मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि सितंबर 2022 में सकल जीएसटी राजस्व 1,47,686 करोड़ रुपए रहा है। यह लगातार सातवां महीना है जब जीएसटी संग्रह 1.40 लाख करोड़ रुपए से अधिक रहा है। वित्त मंत्रालय ने कहा कि अगस्त में संग्रह 1.47 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गया है जिसमें केंद्रीय जीएसटी 25,271 करोड़ रुपए, राज्य जीएसटी 31,813 करोड़ रुपए, एकीकृत जीएसटी 80,464 करोड़ रुपए (वस्तुओं के आयात पर एकत्रित 41,215 करोड़ रुपए सहित) और उपकर 10,137 करोड़ रुपए (वस्तुओं के आयात पर एकत्र किए गए 856 करोड़ रुपए सहित) है।

अप्रैल में रिकॉर्ड कलेक्शन

आपको बता दें कि मार्च 2022 से जीएसटी कलेक्शन लगातार 1.40 लाख करोड़ रुपए से अधिक रहा है। अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन 1.68 लाख करोड़ रुपए के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर था। इसके बाद मई 2022 में यह 1.41 लाख करोड़ रुपए, जून 2022 में 1.44 लाख करोड़ रुपए, जुलाई में 2022 में 1.49 लाख करोड़ रुपए और अगस्त 2022 में 1.43 लाख करोड़ रुपए था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!