हीरो रियल्टी ने गुरुग्राम में 90 करोड़ रुपए में खरीदी जमीन

Edited By Updated: 25 Feb, 2023 05:26 PM

hero realty buys land in gurugram for rs 90 crore

रियल एस्टेट फर्म हीरो रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड ने एक आवासीय परियोजना के विकास के लिए गुरुग्राम में 90 करोड़ रुपए में एक भूखंड खरीदा है। संपत्ति सलाहकार फर्म कुशमैन एंड वेकफील्ड ने इस सौदे को संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई।

नई दिल्लीः रियल एस्टेट फर्म हीरो रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड ने एक आवासीय परियोजना के विकास के लिए गुरुग्राम में 90 करोड़ रुपए में एक भूखंड खरीदा है। संपत्ति सलाहकार फर्म कुशमैन एंड वेकफील्ड ने इस सौदे को संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि भूखंड बेचने वाली फर्म की जानकारी नहीं दी गई है।

हीरो रियल्टी ने एक बयान में कहा कि गुरुग्राम के सेक्टर 85 में स्थित पांच एकड़ के इस भूखंड का सौदा 90 करोड़ रुपये में हुआ है। यहां पर एक आवासीय परियोजना विकसित की जाएगी। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी धर्मेश शाह ने कहा कि इस परियोजना के साथ ही हीरो रियल्टी ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में दस्तक दे दी है। कंपन लुधियाना, मोहाली और हरिद्वार में आवासीय परियोजनाएं विकसित कर चुकी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!