Edited By jyoti choudhary,Updated: 02 May, 2026 06:03 PM

कोटक महिंद्रा बैंक का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 10 प्रतिशत बढ़कर 5,423 करोड़ रुपए हो गया। वित्त वर्ष 2024-25 की समान अवधि में बैंक का शुद्ध लाभ 4,933 करोड़ रुपए था। चौथी तिमाही में एकल आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ 13...
मुंबईः कोटक महिंद्रा बैंक का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 10 प्रतिशत बढ़कर 5,423 करोड़ रुपए हो गया। वित्त वर्ष 2024-25 की समान अवधि में बैंक का शुद्ध लाभ 4,933 करोड़ रुपए था। चौथी तिमाही में एकल आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ 13 प्रतिशत बढ़कर 4,027 करोड़ रुपए रहा।
समीक्षाधीन तिमाही के दौरान बैंक की मुख्य शुद्ध ब्याज आय आठ प्रतिशत बढ़कर 7,876 करोड़ रुपए हो गई, जो एक वर्ष पहले 7,284 करोड़ रुपए थी।