निप्पॉन लाइफ इंडिया का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 29% बढ़कर 385 करोड़ रुपए पर

Edited By Updated: 27 Apr, 2026 05:47 PM

nippon life india s net profit rises 29 to 385 crore in march quarter

निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट का जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 29 प्रतिशत बढ़कर 384.48 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 298.32 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। निप्पॉन लाइफ

नई दिल्लीः निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट का जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 29 प्रतिशत बढ़कर 384.48 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 298.32 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। निप्पॉन लाइफ इंडिया ने सोमवार को शेयर बाजार को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के इस वित्तीय नतीजे की सूचना दी। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 705.20 करोड़ रुपए हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 589.58 करोड़ रुपए थी।

वित्त वर्ष 2025-26 की पूरी अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़कर 1,529.38 करोड़ रुपए हो गया, जो इससे एक साल पहले 1,286.39 करोड़ रुपए था। इस दौरान कुल आय बढ़कर 2,933 करोड़ रुपए रही, जो 2024-25 में 2,521 करोड़ रुपए थी। कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी संदीप सिक्का ने कहा कि बेहतर क्रियान्वयन पर ध्यान देने से वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी में उद्योग में सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई, जिससे रिकॉर्ड मुनाफा हासिल हुआ। 

उन्होंने कहा कि शुद्ध बिक्री और व्यवस्थित निवेश योजना (एसआईपी) में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी, इक्विटी प्रबंधन-अधीन परिसंपत्ति (एयूएम) हिस्सेदारी से अधिक बनी हुई है और हर तीन में से एक म्यूचुअल फंड निवेशक का भरोसा कंपनी पर है। इस बीच, कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 10 रुपए अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 12.50 रुपए का अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की है। यह अनुशंसा आठ जुलाई को होने वाली वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है। इसके साथ ही वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कुल लाभांश 21.50 रुपए प्रति शेयर हो जाएगा, जिसमें नवंबर 2025 में दिया गया नौ रुपए प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश भी शामिल है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!