Holidays in October: दशहरा पर आ गई लगातार चार छुट्टियां, देखें छुट्टियों की लिस्ट

Edited By Updated: 08 Oct, 2024 10:54 AM

holidays in october four consecutive holidays on dussehra

त्योहार सीजन के शुरुआत ही कई छुट्टियों की शुरुआत हो जाती है जैसे- स्कूल,ऑफिस और बैंक। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि आप अपने बैंकिंग कामों की योजना बनाते समय बैंक छुट्टियों का भी ध्यान रखें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार,...

बिजनेस डेस्कः त्योहार सीजन के शुरुआत ही कई छुट्टियों की शुरुआत हो जाती है जैसे- स्कूल,ऑफिस और बैंक। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि आप अपने बैंकिंग कामों की योजना बनाते समय बैंक छुट्टियों का भी ध्यान रखें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, अक्टूबर में कई राज्यों में बैंक लगातार तीन से चार दिनों तक बंद रहेंगे, जिसमें दूसरा शनिवार और रविवार भी शामिल है। आइए जानें, खासतौर पर दशहरे जैसे त्योहारों पर बैंकों की चार दिनों तक की छुट्टी कैसे रहेगी।

यह भी पढ़ेंः आज सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए Good News, इतना सस्ता हुआ Gold

इन राज्यों में 4 दिन बंद रहेंगे बैंक

त्रिपुरा, असम, बंगाल राज्य में बैंक 10, 11, 12 और 13 अक्टूबर को बंद रहेंगे। सिक्किम में बैंक 11, 12, 13, 14 अक्टूबर को बंद रहेंगे।

इन राज्यों की रहेंगी छुट्टियां

  • दुर्गा पूजा/दशहरा (महा सप्तमी): 10 अक्टूबर- त्रिपुरा, असम, नागालैंड, बंगाल में बैंक बंद हैं।
  • दशहरा (महाष्टमी/महानवमी)/आयुध पूजा/दुर्गा पूजा (दसैन)/दुर्गा अष्टमी: 11 अक्टूबर- त्रिपुरा, कर्नाटक, उड़ीसा, तमिलनाडु, असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, बंगाल, बिहार, झारखंड, मेघालय में बैंक बंद हैं।
  • दशहरा/दशहरा (महानवमी/विजयदशमी)/दुर्गा पूजा (दसईं)- 12 अक्टूबर- महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण सभी राज्यों में बैंक बंद हैं।
  • दुर्गा पूजा (दसैन)- 14 अक्टूबर- सिक्किम में बैंक बंद हैं।

यह भी पढ़ेंः Ola Electric के खिलाफ 10,000 से ज्यादा शिकायतें, CCPA ने थमाया नोटिस, जानें क्या है शेयर का हाल

अक्टूबर में बैंक हॉलिडे

  • लक्ष्मी पूजा- 16 अक्टूबर- त्रिपुरा और बंगाल में बैंक बंद हैं।
  • महर्षि वाल्मिकी जयंती/कटी बिहू- 17 अक्टूबर- कर्नाटक, असम, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद हैं।
  • परिग्रहण दिवस- 26 अक्टूबर- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद हैं।
  • दिवाली (दीपावली)/काली पूजा/सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन/नरक चतुर्दशी- त्रिपुरा, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, मेघालय को छोड़कर अधिकांश राज्यों में बैंक बंद हैं।
     

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!