आईडीबीआई बैंक ने ई-बैंक गारंटी सुविधा लॉन्च की

Edited By Updated: 03 Apr, 2023 04:42 PM

idbi bank launches e bank guarantee facility

आईडीबीआई बैंक ने नेशनल ई-गवर्नेंस सर्विसेज़ लिमिटेड (एनईएसएल) के साथ सहयोग में ई-बैंक गारंटी सुविधा लॉन्च की है, जिसके बाद बैंक गारंटी जारी करने की पेपर पर आधारित प्रक्रिया ई-स्टांप और ई-सिग्नेचर की मदद से होने लगेगी। इसके साथ ही बैंक ने अपने...

नई दिल्लीः आईडीबीआई बैंक ने नेशनल ई-गवर्नेंस सर्विसेज़ लिमिटेड (एनईएसएल) के साथ सहयोग में ई-बैंक गारंटी सुविधा लॉन्च की है, जिसके बाद बैंक गारंटी जारी करने की पेपर पर आधारित प्रक्रिया ई-स्टांप और ई-सिग्नेचर की मदद से होने लगेगी। इसके साथ ही बैंक ने अपने ग्राहकों को डिजिटल और यूज़र-फ्रेंडली सेवाएं प्रदान करने के अपने प्रयास में एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। यह आईडीबीआई बैंक के लिए व्यवसाय के परिवेश में एक परिवर्तनकारी बदलाव है, जिसमें बैंक गारंटी का उपयोग ऊंचे वॉल्यूम के लिए होता है और यह नई पहल ज्यादा पारदर्शिता लाकर टर्न-अराउंड टाइम को दिनों से घटाकर मिनटों तक ले आएगी। ई-बीजी, ई-स्टांपिंग और ई-सिग्नेचर के साथ प्रोसेस किए जा सकते हैं और कुछ ही मिनटों में हितग्राही को सौंपे जा सकते हैं। 

सुरक्षित ट्रांसमिशन और विस्तृत पारदर्शिता के साथ हितग्राही के फिज़बिल बैंक गारंटी के सत्यापन में लगने वाले समय और ऊर्जा की बचत होती है। इन सेवाओं के बारे में आईडीबीआई बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश शर्मा ने कहा, ‘‘अपने ग्राहकों को डिजिटल प्रस्तुतियों द्वारा सुरक्षित और तीव्र बैंकिंग सेवाएं प्रदान करना सदैव से बैंक के बड़े डिजिटल अभियानों का मुख्य केंद्र रहा है। ई-बीजी सुविधा के लिए एनईएसएल के साथ गठबंधन करना खुशी की बात है। इससे ई-स्टांपिंग और ई-सिग्नेचर द्वारा अंतिम छोर तक बीजी प्रक्रिया के डिजिटाइजेशन की चुनौती का हल मिल गया है। यह आवेदकों और हितग्राहियों के लिए ईज ऑफ बिजनेस की ओर एक बड़ी पहल है।'' 

एनईएसएल एमडी एवं सीईओ देबज्योति रे चौधरी ने कहा, ‘‘एनईएसएल का ई-बीजी एक पेपरलेस प्रक्रिया है, जो एनईएसएल पोटर्ल पर ई-बीजी के हितग्राहियों को रजिस्ट्रेशन के लिए डिजिटल रूप में उपलब्ध है। यूज़र के रजिस्ट्रेशन की यह प्रक्रिया सरल है और समय पर उपलब्ध है। ई-बीजी थोक यूज़र्स के लिए एनईएसएल एक एपीआई द्वारा ईआरपी सिस्टम्स के साथ इंटीग्रेशन भी प्रस्तुत करता है। मैं आईडीबीआई बैंक की टीम को बधाई देता हूं, जो इस उत्पाद को पेश करने के लिए हमारी टीम के साथ तालमेल में निरंतर प्रयास कर रही है।'' 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!