IDBI बैंक के अधिग्रहण से फेयरफैक्स की वित्तीय स्थिति पर सीमित असर पड़ेगा: मूडीज

Edited By Updated: 19 Oct, 2026 04:17 PM

idbi bank acquisition will have limited impact on fairfax s financial position

वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज ने सोमवार को कहा कि आईडीबीआई बैंक में बड़ी हिस्सेदारी के प्रस्तावित अधिग्रहण से फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स की वित्तीय स्थिति (ऋण-इक्विटी अनुपात) पर सीमित प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। एजेंसी ने इसके पीछे कनाडाई निवेशक...

नई दिल्लीः वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज ने सोमवार को कहा कि आईडीबीआई बैंक में बड़ी हिस्सेदारी के प्रस्तावित अधिग्रहण से फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स की वित्तीय स्थिति (ऋण-इक्विटी अनुपात) पर सीमित प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। एजेंसी ने इसके पीछे कनाडाई निवेशक की वित्त पोषण योजनाओं और मजबूत नकदी स्थिति का हवाला दिया। 

मूडीज ने बयान में कहा कि 30 जून, 2026 तक फेयरफैक्स का कर्ज लगभग 34 प्रतिशत था, जो उसकी गैर-बीमा कंपनियों के दायित्व-मुक्त ऋण को अलग करने के बाद घटकर 27 प्रतिशत रह गया। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि इस सौदे के लिए फेयरफैक्स की वित्तपोषण योजनाओं को देखते हुए उसे कंपनी के उसपर वित्तीय बोझ में किसी बड़े इजाफे की आशंका नहीं है। 

मूडीज ने फेयरफैक्स की उस नीति को भी रेखांकित किया जिसके तहत वह होल्डिंग कंपनी के स्तर पर हर समय कम से कम एक अरब डॉलर की नकदी और नकदी निवेश बनाए रखती है। एजेंसी को उम्मीद है कि कंपनी इस अधिग्रहण के बाद भी इस व्यवस्था को जारी रखेगी। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!