Edited By jyoti choudhary,Updated: 27 Oct, 2026 11:23 AM

अनूप बागची ने देश के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के ऋणदाता एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) का पदभार संभाल लिया है। बैंक ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उनके पूर्ववर्ती शशिधर जगदीशन ने अपना
नई दिल्लीः अनूप बागची ने देश के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के ऋणदाता एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) का पदभार संभाल लिया है। बैंक ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उनके पूर्ववर्ती शशिधर जगदीशन ने अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद सोमवार को पद छोड़ दिया। आईसीआईसीआई समूह में लंबे समय तक काम कर चुके बागची, एचडीएफसी बैंक के तीन दशक से अधिक के इतिहास में इस पद पर पहुंचने वाले पहले बाहरी व्यक्ति हैं। इससे पहले वह आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ थे।
बागची ऐसे समय में एचडीएफसी बैंक से जुड़े हैं, जब बैंक कई चुनौतियों से जूझ रहा है। इनमें मुख्य आय में वृद्धि एवं 'मार्जिन' से जुड़ी चुनौतियां भी शामिल हैं जिनके कारण निवेशक सतर्क हो गए हैं। बागची ने बैंक की आय पर आयोजित एक बैठक में संक्षिप्त टिप्पणी करते हुए कहा कि आवास वित्त क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एचडीएफसी के साथ 2023 में हुए विलय से जुड़ा कुछ काम अभी पूरा किया जाना बाकी है। उन्होंने कहा कि वह बैंक को बेहतर ढंग से समझने के लिए सभी संबंधित पक्षों से मुलाकात करेंगे।