इनक्रेड होल्डिंग्स ने अद्यतन IPO दस्तावेज दाखिल किए, ₹1,250 करोड़ जुटाने का लक्ष्य

Edited By Updated: 07 May, 2026 12:43 PM

incred holdings files updated ipo documents aims to raise 1 250 crore

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) इनक्रेड होल्डिंग्स ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के समक्ष अद्यतन मसौदा दस्तावेज दाखिल किए हैं। इस घटनाक्रम से परिचित लोगों के अनुसार, निर्गम का आकार लगभग 3,000-4,000 करोड़...

नई दिल्लीः गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) इनक्रेड होल्डिंग्स ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के समक्ष अद्यतन मसौदा दस्तावेज दाखिल किए हैं। इस घटनाक्रम से परिचित लोगों के अनुसार, निर्गम का आकार लगभग 3,000-4,000 करोड़ रुपए रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि कंपनी प्रस्तावित आईपीओ के माध्यम से लगभग 15,000 करोड़ रुपए का मूल्यांकन हासिल करने का लक्ष्य रख रही है। 

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष बुधवार देर शाम दाखिल अद्यतन दस्तावेजों के अनुसार, प्रस्तावित आईपीओ में 1,250 करोड़ रुपए तक के नए शेयर और 9.9 करोड़ शेयर तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। कंपनी ने कहा कि नए निर्गम से प्राप्त राशि मुख्य रूप से उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी इनक्रेड फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (आईएफएसएल) में डाली जाएगी, ताकि उसकी टियर-1 पूंजी आधार को मजबूत किया जा सके, ऋण गतिविधियों को समर्थन मिले और पूंजी पर्याप्तता में सुधार हो। इस घटनाक्रम से परिचित लोगों ने कहा कि कंपनी उचित समय आने पर बाजार में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार रहेगी। 

भूपिंदर सिंह द्वारा 2017 में स्थापित इनक्रेड होल्डिंग्स, भारतीय रिजर्व बैंक में पंजीकृत विविधीकृत मध्य-स्तरीय गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी आईएफएसएल के माध्यम से परिचालन करती है। इनक्रेड ने नवंबर में गोपनीय रूप से अपने आईपीओ के मसौदा दस्तावेज सेबी के समक्ष दाखिल किए थे और सार्वजनिक निर्गम लाने के लिए नियामक की मंजूरी भी प्राप्त कर ली है। 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!