IEA की रिपोर्ट में खुलासा: चीन को पीछे छोड़ भारत बना इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर का ग्लोबल लीडर

Edited By Updated: 19 May, 2025 03:16 PM

india becomes the world s largest electric 3 wheelers market for the

भारत ने लगातार दूसरे साल दुनिया के सबसे बड़े इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर (3W) बाजार के रूप में अपनी स्थिति को बनाए रखा है। इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) की नई रिपोर्ट Global EV Outlook 2025 के अनुसार, वर्ष 2024 में भारत में इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर की...

बिजनेस डेस्कः भारत ने लगातार दूसरे साल दुनिया के सबसे बड़े इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर (3W) बाजार के रूप में अपनी स्थिति को बनाए रखा है। इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) की नई रिपोर्ट Global EV Outlook 2025 के अनुसार, वर्ष 2024 में भारत में इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर की बिक्री करीब 20% की वृद्धि के साथ 7 लाख के आंकड़े को छू गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर थ्री-व्हीलर बाजार में भले ही 2024 में 5% की गिरावट आई हो लेकिन इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर की बिक्री में 10% से अधिक की वृद्धि हुई और यह आंकड़ा 1 मिलियन (10 लाख) से ऊपर पहुंच गया। 

IEA के अनुसार, भारत और चीन मिलकर 90% से अधिक इलेक्ट्रिक और पारंपरिक थ्री-व्हीलर की बिक्री के लिए जिम्मेदार हैं लेकिन चीन में इलेक्ट्रिफिकेशन की रफ्तार धीमी रही है और वहां पिछले तीन वर्षों से ई-थ्री-व्हीलर की हिस्सेदारी 15% से कम पर बनी हुई है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत ने चीन को पीछे छोड़ते हुए इस सेगमेंट में 57% बाजार हिस्सेदारी के साथ शीर्ष स्थान बनाए रखा। भारत सरकार की नई योजना PM E-DRIVE को इस तेजी से बढ़ते ट्रेंड का बड़ा कारण माना जा रहा है। इस योजना के तहत 2024 में 3 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर्स  को व्यावसायिक उपयोग के लिए प्रोत्साहन देने हेतु बजट आवंटित किया गया है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि भारत, चीन और दक्षिण-पूर्व एशिया दुनिया के सबसे बड़े दो और तीन पहिया वाहन बाजार बने हुए हैं। भारत का ई-टू-व्हीलर बाजार भी तेजी से बढ़ रहा है, जिसमें 2024 में 220 OEMs (मूल उपकरण निर्माता) सक्रिय थे, जिनमें से शीर्ष 4 कंपनियों ने कुल बिक्री का 80% हिस्सा हासिल किया। कुल 13 लाख EV दोपहिया वाहन बिके, जो पूरे बाजार का 6% है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!