भारत ने चीन, मलेशिया सहित चार देशों से एल्यूमीनियम फॉयल की डंपिंग जांच शुरू की

Edited By Updated: 23 Jun, 2020 12:09 PM

india launches dumping of aluminum foil from four countries including china

भारत ने एल्यूमीनियम डंपिग के बारे में घरेलू विनिर्माताओं की शिकायत मिलने के बाद चीन, इंडोनेशिया, मलेशिया और थाइलैंड से आने वाले एल्यूमीनियम फॉयल की कथित डंपिग के खिलाफ जांच शुरू की है।

 

नई दिल्लीः भारत ने एल्यूमीनियम डंपिग के बारे में घरेलू विनिर्माताओं की शिकायत मिलने के बाद चीन, इंडोनेशिया, मलेशिया और थाइलैंड से आने वाले एल्यूमीनियम फॉयल की कथित डंपिग के खिलाफ जांच शुरू की है। हिन्डाल्को इंडस्ट्रीज, रविराज फॉयल्स और जिंदल इंडिया ने वाणिज्य मंत्रालय की जांच इकाई व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) के समक्ष आवेदन कर इन देशों से आने वाले एल्यूमीनियम फॉयल के खिलाफ डंपिंग जांच का आग्रह किया। 

कंपनियों ने इन चार देशों से भारत में आयात किये जाने वाले ‘80 माइक्रोन और उससे कम दर्जे के एल्यूमीनियम फॉयल' के आयात की डंपिंग किये जाने की शिकायत की है। कंपनियों का आरोप है कि इन देशों से होने वाली डंपिंग के कारण घरेलू उद्योगों को नुकसान हो रहा है इसलिये इस आयात पर डंपिंग- रोधी शुल्क लगाया जाना चाहिए। 

डीजीटीआर ने एक अधिसूचना में कहा है कि आवेदकों द्वारा दिए गए सबूतों के आधार पर ‘‘प्राधिकरण, इसके जरिए जांच की शुरुआत करता है।'' जांच के दौरान यदि डीजीटीआर को यह पता चलता है कि संबंधित उत्पाद की डंपिंग की जा रही है और इससे घरेलू विनिर्माताओं पर प्रभाव पड़ रहा है तब ऐसी स्थिति में वह डंपिंग- रोधी शुल्क की सिफारिश करेगा। डीजीटीआर डंपिंग रोधी शुल्क की सिफारिश करता है और वित्त मंत्रालय इसे लगाता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!