भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से देश के विनिर्माण क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा: सीतारमण

Edited By Updated: 03 Feb, 2026 11:46 AM

india us trade agreement will boost the country s manufacturing sector sitharam

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को भारतीय सामानों पर अमेरिकी शुल्क में कटौती का स्वागत किया और इस घटनाक्रम को 'मेड इन इंडिया' पहल के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन बताया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया कि भारतीय उत्पादों को अब 18...

बिजनेस डेस्कः वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को भारतीय सामानों पर अमेरिकी शुल्क में कटौती का स्वागत किया और इस घटनाक्रम को 'मेड इन इंडिया' पहल के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन बताया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया कि भारतीय उत्पादों को अब 18 प्रतिशत के कम जवाबी शुल्क का सामना करना पड़ेगा। 

उन्होंने कहा, ''मेड इन इंडिया उत्पादों के लिए अच्छी खबर। उन्हें अब 18 प्रतिशत का कम शुल्क देना होगा। इस विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति के नेतृत्व को धन्यवाद। हमारे दो बड़े लोकतंत्रों के लोगों को इससे लाभ होगा।'' यह सफलता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच टेलीफोन पर हुई उच्च स्तरीय बातचीत के बाद मिली है। इसके बदले भारत ने अमेरिकी वस्तुओं के लिए व्यापार बाधाओं को कम करने और ऊर्जा, प्रौद्योगिकी तथा कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में आयात में उल्लेखनीय वृद्धि करने की प्रतिबद्धता जताई है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!