Rupee Strong: भारतीय करेंसी हुई मजबूत, जानें डॉलर के मुकाबले रुपया कितना चढ़ा

Edited By Updated: 24 Jul, 2025 10:50 AM

indian currency strengthened know how much rupee rose

विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार 17 पैसे की बढ़त के साथ 86.24 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता विदेशी मुद्रा बाजार...

बिजनेस डेस्कः विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार 17 पैसे की बढ़त के साथ 86.24 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता विदेशी मुद्रा बाजार पर भारी पड़ रही है, जिससे रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है।

इसके अलावा, घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख और विदेशी पूंजी निकासी ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया और स्थानीय मुद्रा की तेजी को सीमित कर दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.33 प्रति डॉलर पर खुला। 

शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 86.24 तक पहुच गया जो पिछले बंद भाव से 17 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले 86.41 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.15 पर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 124.79 की गिरावट के साथ 82,601.85 अंक पर जबकि निफ्टी 15.75 अंक फिसलकर 25,204.15 अंक पर आ गया। 

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 68.68 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,209.11 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।      
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!