रुपया शुरुआती कारोबार में 11 पैसे टूटकर 94.27 प्रति डॉलर पर

Edited By Updated: 27 Apr, 2026 11:25 AM

rupee slumps 11 paise to 94 27 against dollar in early trade

रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 11 पैसे टूटकर 94.27 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अमेरिकी डॉलर की निरंतर मांग और सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर व्यापक रुझान से घरेलू मुद्रा दबाव में है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले...

मुंबईः रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 11 पैसे टूटकर 94.27 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अमेरिकी डॉलर की निरंतर मांग और सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर व्यापक रुझान से घरेलू मुद्रा दबाव में है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 94.25 पर खुला। फिर टूटकर शुरुआती कारोबार में 94.27 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 11 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 94.16 पर बंद हुआ था। 

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.44 पर रहा। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 518.96 अंक या 0.68 प्रतिशत चढ़कर 77,183.17 अंक पर जबकि निफ्टी 131.30 अंक या 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,029.25 अंक पर रहा। 

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.16 प्रतिशत चढ़कर 106.55 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 8,827.87 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!