रुपया शुरुआती कारोबार 16 पैसे टूटकर 93.32 प्रति डॉलर पर

Edited By Updated: 21 Apr, 2026 10:32 AM

rupee slumps 16 paise to 93 32 against dollar in early trade

रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 16 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.32 पर आ गया। अमेरिकी डॉलर के स्थिर रुख और केंद्रीय बैंक के भारतीय मुद्रा पर सट्टेबाजी पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने से रुपए पर दबाव बढ़ा। भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपए में...

बिजनेस डेस्कः रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 16 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.32 पर आ गया। अमेरिकी डॉलर के स्थिर रुख और केंद्रीय बैंक के भारतीय मुद्रा पर सट्टेबाजी पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने से रुपए पर दबाव बढ़ा। भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपए में अत्यधिक सट्टेबाजी पर अंकुश लगाने के लिए एक अप्रैल को जारी किए गए निर्देशों को आंशिक रूप से सोमवार को वापस ले लिया। 

बैंकिंग नियामक ने गैर-वितरणीय 'फॉरवर्ड' बाजारों में शुद्ध खुली स्थिति की सीमा 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर तय की थी और बैंकों को 10 अप्रैल तक इसका पालन करने का आदेश दिया था। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 93.25 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में 93.37 के स्तर तक गिरने के बाद 93.32 पर कारोबार करने लगा जो पिछले बंद भाव से 16 पैसे की गिरावट दर्शाता है। 

रुपया सोमवार को 25 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.16 पर बंद हुआ था। इससे पहले के दो सत्र में रुपये में 47 पैसे की मजबूती आई थी। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.4 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 97.94 पर रहा। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 379.33 अंक या 0.48 प्रतिशत चढ़कर 78,899.63 अंक पर जबकि निफ्टी 103.70 अंक या 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,468.55 अंक पर रहा। 

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 94.99 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने 2,066 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!