रुपया शुरुआती कारोबार में 24 पैसे टूटकर 94.39 प्रति डॉलर पर

Edited By Updated: 28 Apr, 2026 10:52 AM

rupee slumps 24 paise to 94 39 against dollar in early trade

रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 24 पैसे टूटकर 94.39 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और महीने के अंत में डॉलर की मांग में बढ़ोतरी से रुपए पर दबाव बना रहा। साथ ही सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर व्यापक रुझान भी देखने को

मुंबईः रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 24 पैसे टूटकर 94.39 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और महीने के अंत में डॉलर की मांग में बढ़ोतरी से रुपए पर दबाव बना रहा। साथ ही सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर व्यापक रुझान भी देखने को मिला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि ब्रेंट तेल की कीमत 109 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचने से भी निवेशकों का मनाबेल कमजोर हुआ है। 

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.35 पर खुला। फिर और टूटकर शुरुआती कारोबार में 94.39 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 24 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.15 पर बंद हुआ था। 

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 98.49 पर रहा। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 68.28 अंक या 0.09 प्रतिशत टूटकर 77,235.35 अंक पर जबकि निफ्टी 14.25 अंक या 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,029.25 अंक पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.99 प्रतिशत चढ़कर 109.30 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 1,151.48 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!