मुकेश अंबानी के बारे में पढ़िए खास बातें, ऐसे बने दुनिया के छठे सबसे अमीर शख्‍स

Edited By Updated: 15 Jul, 2020 06:26 PM

know all the things about mukesh ambani the world s sixth richest man

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी दुनिया के 6वें सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के ताजा आंकड़े  के मुताबिक उन्होंने अब गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज को भी पीछे छोड़ दिया है।

बिजनेस डेस्कः रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी दुनिया के 6वें सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के ताजा आंकड़े  के मुताबिक उन्होंने अब गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज को भी पीछे छोड़ दिया है। मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति अब 72.4 अरब डॉलर हो गई है। 

PunjabKesari

मुकेश अंबानी का जन्म 19 अप्रैल, 1957 को यमन में हुआ था। उस वक्त कारोबार के सिलसिले में उनके पिता धीरूभाई अंबानी और मां कोकिलाबेन वहीं मौजूद थे। यह वह दौर था, जब धीरूभाई अंबानी देश के बड़े कारोबारियों में शुमार नहीं किए जाते थे। यहां तक कि 1970 के दशक तक भी वह बेहद साधारण जिंदगी बिता रहे थे। अंबानी परिवार उस दौर में दक्षिण मुंबई के इलाके बालेश्वर में दो बेडरूम के फ्लैट में रहता था।

बीच में ही छोड़ दी थी एमबीए की पढ़ाई 
मुंबई के हिल ग्रैंजे स्कूल से हाई स्कूल करने वाले मुकेश अंबानी ने माटुंगा के इंस्टिट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी से केमिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली थी। इसके बाद मुकेश अंबानी ने एमबीए की डिग्री लेने के लिए स्टैनफर्ड यूनिवर्सिटी का रुख किया था लेकिन वह बीच में ही अपनी पढ़ाई छोड़कर लौट आए। मुकेश अंबानी अपने पिता धीरूभाई अंबानी की रिलायंस को खड़ा करने में मदद करने के लिए वापस आए थे। उस दौर में रिलायंस धीमी मगर मजबूत शुरुआत के दौर में थी।

PunjabKesari

टेक्सटाइल से पोलिस्टर फाइबर का किया रुख 
टेक्सटाइल के कारोबार में कंपनी काम कर रही थी। रिलायंस की किस्मत उस वक्त चमकी, जब इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पोलिस्टर फिलामेंट यार्न की मैन्युफैक्चरिंग को प्राइवेट सेक्टर के लिए भी खोलने का फैसला लिया। उस दौर की दिग्गज कंपनियों टाटा और बिड़ला जैसे ग्रुप्स ने इसके लिए आवेदन किया था। हालांकि बाजी धीरूभाई अंबानी के हाथ लगी और रिलायंस को पोलिस्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने का लाइसेंस मिल गया। इस प्लांट को लगाने के लिए ही मुकेश अंबानी ने एमबीए की पढ़ाई छोड़ दी। इसके साथ ही रिलायंस ने अपने फोकस को बदलते हुए टेक्सटाइल से पोलिस्टर फाइबर का रुख किया।

PunjabKesari

1981 से संभाला रिलायंस का कारोबार
यहीं से रिलायंस की उड़ान शुरू हुई और फिर कंपनी ने पेट्रोकेमिकल्स, पेट्रोलियम रिफाइनिंग और तेल एवं गैस के उत्पादन के सेक्टर में भी अपने कदम बढ़ा लिए। औपचारिक तौर पर मुकेश अंबानी ने 1981 में कारोबार संभालना शुरू किया और एक नए सेक्टर में घुसते हुए रिलायंस इन्फोकॉम लिमिटेड की स्थापना की। कहा जा सकता है कि तकनीकी क्षेत्र में रिलायंस का यह पहला कदम था। आज एक बार फिर से कंपनी रिलायंस जियो के माध्यम से टेक, टेलिकॉम और न्यू मीडिया के सेक्टर में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। 1985 में मुकेश अंबानी ने नीता अंबानी से शादी की। उनके दो बेटे हैं- अनंत अंबानी और आकाश अंबानी। बेटी का नाम है ईशा अंबानी।

PunjabKesari

पढ़ें मुकेश अंबानी के बारे में बड़ी बातें

  • मुकेश अंबानी ने मुंबई के पेडर रोड स्थित हिल ग्रेंज हाई स्कूल से हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की।
  • उन्होंने माध्यमिक शिक्षा पूरी करने के लिए सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई में दाखिला लिया। अंबानी ने इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी से केमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की है। 
  • मुकेश अंबानी का पसंदीदा भोजन इडली सांभर है, उनका पसंदीदा रेस्तरां मैसूर कैफे, मुंबई है।
  • उन्हें अपने स्कूल के दिनों में हॉकी खेलना बहुत पसंद था।
  • अंबानी परिवार 27 मंजिला निजी अपार्टमेंट में रहता है, जो दुनिया का सबसे महंगा एकल स्वामित्व वाला आवास है जिसका नाम है एंटीलिया। 
  • मुकेश अंबानी शुद्ध शाकाहारी है और शराब नहीं पीते।
  • उन्हें ब्रांडेड कपड़े पहनने का शौक नहीं है बल्कि सफेद शर्ट और काली पतलून पहनना पसंद करते हैं।
  • उनके पास 168 से अधिक कारें हैं।
  • वह दोपहर के आसपास दफ्तर में काम करना शुरु करते हैं और देर रात तक वहीं रहते हैं।
  • उनको अपना जन्मदिन मनाना पसंद नहीं है अपनी पत्नी नीता अंबानी के जन्मदिन की योजना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते।

PunjabKesari

साल दर साल सफर

  • 2010 में अंबानी के मार्गदर्शन में कंपनी ने भारत के जामनगर में दुनिया की सबसे बड़ी जमीनी पेट्रोलियम रिफाइनरी का निर्माण किया। यह रिफाइनरी प्रति दिन 660,000 बैरल का उत्पादन कर सकती है।
  • 2013 में मुकेश अंबानी ने भारती एयरटेल के साथ भारत में 4जी नेटवर्क के लिए एक डिजिटल बुनियादी ढांचा स्थापित करने के लिए एक सहयोगी उपक्रम की घोषणा की।
  • 2014 में उन्होंने अगले तीन वर्षों में व्यवसायों में 1.8 ट्रिलियन रुपए के निवेश की घोषणा की1
  • 2015 से 4 जी ब्रॉडबैंड सेवाओं की शुरुआत की।
  • 2016 में, Jio ने 'LYF' नाम के ब्रांड के तहत अपना 4G स्मार्टफोन लॉन्च किया। यह स्मार्टफोन उस साल भारत का तीसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन था। उस साल सितंबर में, Jio 4G को व्यावसायिक रूप से लॉन्च किया गया था।

बार-बार सराहे गए, प्रतिष्‍ठा मिली
मुकेश अंबानी को फोर्ब्स पत्रिका द्वारा एक दशक में लगातार भारत के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में लिस्‍टेड किया गया है। इसके अलावा वे दुनिया के सबसे पॉवरफुल लोगों की सूची में शामिल होने वाले भारत के एकमात्र कारोबारी हैं। जनवरी 2018 में वह फोर्बे द्वारा दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति की सूची में 18वें स्थान पर थे। उन्होंने जैक मा को पीछे छोड़ दिया, और एशिया का सबसे अमीर व्यक्ति बन चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!