Edited By jyoti choudhary,Updated: 22 Jun, 2026 04:02 PM

सोमवार को शेयर बाजार में अच्छी बढ़त देखी जा रही है। इस तेजी के बीच कुछ शेयरों में गिरावट देखने को मिली। इस उतार-चढ़ाव के बीच एक शेयर लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड (Lloyds Metals And Energy Ltd) का है, जो निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुआ है।...
बिजनेस डेस्कः सोमवार को शेयर बाजार में अच्छी बढ़त देखी जा रही है। इस तेजी के बीच कुछ शेयरों में गिरावट देखने को मिली। इस उतार-चढ़ाव के बीच एक शेयर लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड (Lloyds Metals And Energy Ltd) का है, जो निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुआ है। हालांकि इस शेयर में सोमवार को गिरावट रही, लेकिन लॉन्ग टर्म में यह पैसा छापने की मशीन साबित हुआ है। इसने निवेशकों के एक लाख रुपए को एक करोड़ रुपए से ज्यादा में बदल दिया है।
सोमवार दोपहर 1 बजे के आसपास लॉयड मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड का शेयर 0.59% की गिरावट के साथ 1757.25 रुपए पर कारोबार कर रहा था। पिछले एक महीने में इस शेयर में बड़ा उतार-चढ़ाव रहा है। हालांकि इसके बाद भी इसने एक महीने में निवेशकों को 2 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है।
2026 में जबरदस्त तेजी
इस साल इस शेयर में जबरदस्त तेजी आई है। 1 जनवरी 2026 से लेकर अब तक इन 6 महीनों में यह शेयर करीब 30 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। पिछले एक साल में यह बढ़त करीब 17% रही है, जो इसके स्थिर और मजबूत प्रदर्शन को दर्शाती है।
5 साल में निवेशक बने करोड़पति
लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह शेयर असली वेल्थ क्रिएटर साबित हुआ है। 5 साल एक महीने में इसने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है यानी इतने समय में इसने एक लाख रुपए की रकम को करीब एक करोड़ रुपए में बदल दिया है।
अगर आपने अप्रैल 2021 के आखिर में या मई 2021 के शुरुआत में इस शेयर में एक लाख रुपए निवेश किए होते तो वह रकम बढ़कर एक करोड़ रुपए से ज्यादा की हो चुकी होती। नवंबर 2020 में इस शेयर की कीमत 10 रुपए से भी नीचे थी, जहां से इसने ऐतिहासिक रैली दर्ज की।