ललिता ज्वेलरी मार्ट का 1,700 करोड़ रुपए का IPO 17 अगस्त को खुलेगा

Edited By Updated: 11 Aug, 2026 01:22 PM

lalita jewelery mart s rs 1 700 crore ipo to open on august 17

आभूषण खुदरा कंपनी ललिता ज्वेलरी मार्ट लिमिटेड का 1,700 करोड़ रुपए का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 17 अगस्त को निवेशकों के लिए खुलेगा। कंपनी इस निर्गम से जुटाई गई राशि का उपयोग अपने स्टोर नेटवर्क के विस्तार में करेगी। कंपनी ने

नई दिल्लीः आभूषण खुदरा कंपनी ललिता ज्वेलरी मार्ट लिमिटेड का 1,700 करोड़ रुपए का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 17 अगस्त को निवेशकों के लिए खुलेगा। कंपनी इस निर्गम से जुटाई गई राशि का उपयोग अपने स्टोर नेटवर्क के विस्तार में करेगी। कंपनी ने आईपीओ के लिए 190-201 रुपए प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। ऊपरी मूल्य स्तर पर कंपनी का मूल्यांकन करीब 11,250 करोड़ रुपए बैठता है। 

आईपीओ में 1,200 करोड़ रुपए तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 500 करोड़ रुपए तक के शेयर बिक्री पेशकश (ओएफएस) के जरिए बेचे जाएंगे। नए शेयर जारी कर जुटाई गई राशि का मुख्य रूप से नए स्टोर खोलने में उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा राशि का एक हिस्सा सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए खर्च किया जाएगा। 

आईपीओ 19 अगस्त को बंद होगा, जबकि एंकर निवेशकों के लिए बोली 14 अगस्त को खुलेगी। कुल निर्गम में 50 प्रतिशत हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी), 15 प्रतिशत गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) और 35 प्रतिशत खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है। 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!